विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सतपाल यादव सहित तीन को छह साल के लिए किया सपा से निष्कासन

By Edited By:
Published: Sat, 04 Feb 2017 12:52 AM (IST)

जागरण संवाददाता, हापुड़ : समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गढ़मुक्तेश्वर से निर्दलीय

सतपाल यादव सहित तीन को छह साल के लिए किया सपा से निष्कासन
सतपाल यादव सहित तीन को छह साल के लिए किया सपा से निष्कासन

जागरण संवाददाता, हापुड़ :

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने गढ़मुक्तेश्वर से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने वाले सपा नेता सतपाल यादव समेत तीन लोगों को पार्टी से छह साल से निष्कासन कर दिया है। जिलाध्यक्ष की रिपोर्ट पर सपा के प्रदेश नेतृत्व ने यह कार्रवाई की है।

समाजवादी पार्टी में प्रदेश सचिव रहे सतपाल यादव गढ़मुक्तेश्वर सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे थे। जबकि समाजवादी पार्टी ने इस पर तीन बार से विधायक मदन चौहान को प्रत्याशी घोषित किया था। सतपाल यादव की पत्नी संगीता यादव पिछली बार सपा से जिला पंचायत अध्यक्ष रही थी। जिलाध्यक्ष किशन ¨सह तोमर ने बताया कि पार्टी विरोधी गतिविधियों के कारण उन्होंने प्रदेश नेतृत्व को अपनी रिपोर्ट भेजी थी। जिसमें सतपाल यादव, पूर्व उपाध्यक्ष मुज्जमिल खां, ब्रजमोहन तोमर द्वारा पार्टी प्रत्याशी का विरोध करने की जानकारी देते हुए कार्रवाई करने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने तीनों को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। इस संबंध में देर शाम पार्टी कार्यालय से फैक्स भी मिल गया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।