विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल करेगी भाजपा: ओम माथुर
पिलखुवा : हाइवे स्थित भाजपा नेता नरेश तोमर के कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदे
पिलखुवा : हाइवे स्थित भाजपा नेता नरेश तोमर के कार्यालय पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के प्रभारी ओम माथुर का भाजपाईयों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के जमकर नारे लगाये। ओम माथुर दिल्ली से बरेली किसी निजी कार्य से जा रहे थे।
स्वागत के दौरान ओम माथुर ने कहा कि इस समय प्रदेश में भाजपा की लहर है। केंद्र शासित भाजपा सरकार ने देश की प्रति और आम जन के हित के लिए हरसंभव कार्य किये है। हालांकि दूसरे राजनैतिक दलों ने सरकार को बदनाम करने और देश के विकास कार्यों में अड़ंगा लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। लेकिन देश की जनता जान चुकी है कि उनका हित भाजपा के अलावा कोई पार्टी नहीं कर सकती है। लोगों का पार्टी में विश्वास देखकर पता लग रहा है कि आगामी विधान सभा चुनाव में पार्टी एतिहासिक जीत हासिल करेगी और प्रदेश की जनता विकास के नाम पर भाजपा सरकार बनायेगी। भजपा विपक्षी दलों को करारा जवाब देने का कार्य करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लज्जा रानी गर्ग, प्रवीण मित्तल व नरेश तोमर ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारी में पूरी तरह जुट जाने की अपील की और कहा कि सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की नीतियों से अवगत करायें।
इस अवसर पर शिवम तोमर, अमित टांक, सिपट्टर प्रधान, सुनील तोमर, विकास प्रधान, बंटी, मनोज तोमर, बिट्टू प्रधान, जयभगवान ¨सह, कुशलेश गर्ग, सत्यपाल, प्रहलाद, अजित चौधरी, नबाब, सुदामा, संजीव तोमर तथा रामौतार उपस्थित थे।