बाल्टी लेकर महिलाओं ने जाम किया हाईवे
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे की 17 नंबर वार्ड की महिलाओं
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : पेयजल संकट से जूझ रहे कस्बे की 17 नंबर वार्ड की महिलाओं ने बस स्टाप के पास नेशनल हाईवे जाम कर दिया। खाली बर्तन व बाल्टी के साथ प्रदर्शन करते हुए शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं सदर विधायक ने नाराज महिलाओं को शांत कराते हुए जल्द समस्या के स्थाई समाधान का भरोसा दिलाया। आश्वासन के बाद महिलाओं ने आधा घंटा बाद जाम खोल दिया।
शुक्रवार को दोपहर 12 बजे कस्बे के वार्ड नंबर 17 की सैकड़ों महिलाओं ने खाली बर्तन-बाल्टी लेकर बस स्टाप के पास कानपुर सागर नेशनल हाईवे जाम कर दिया। चंद मिनटों में ही हाईवे में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। पानी न मिलने से महिलाओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसी बीच मौदहा जा रहे सदर विधायक अशोक कुमार ¨सह चंदेल आ गए। जाम लगाए महिलाओं एवं पुरुषों ने उनको अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि पिछले तीन माह से लगातार पानी के संकट से जूझ रहे हैं। पिछले एक पखवारे से नलों से पानी की जगह हवा निकलने की आवाजें आ रही है। सदर विधायक ने सभी को समझाते हुए कहा कि उन्होंने एक नलकूप स्वीकृत करा दिया है। दो नलकूप जल्द ही और स्वीकृत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष ने जल निगम को धनराशि नहीं उपलब्ध कराई है। इस कारण समस्या बढ़ी है। वह जल्द ही समस्या का समाधान करायेंगे। तब तक संकट ग्रस्त इलाकों में टैंकरों से जलापूर्ति कराई जाएगी। इसके लिए उन्होंने मौके से जल संस्थान के अधिशासी अभियंता को फोन करके टैंकरों से आपूर्ति कराने के निर्देश दिए। विधायक के आश्वासन के बाद महिलाओं ने जाम खोल दिया। थाने से क्राइम इंस्पेक्टर शेर ¨सह राजपूत, कस्बा इंचार्ज सतीश चंद्र यादव, एसआइ पंकज तिवारी आदि के साथ मौके पर आए और आड़ा तिरछा खड़ा किए वाहनों को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। जाम लगाने वालों में भान ¨सह चंदेल, शिवदेवी पांडेय, सीमा द्विवेदी, रजुलिया गौतम, मिथलेश गुप्ता, कलावती विश्वकर्मा, शांती देवी, शालू देवी, दिलाया गुप्ता, शांती मिश्रा, बसंती देवी, सावित्री देवी, सुषमा चंदेल, निर्मला विश्वकर्मा, फूला गुप्ता, आरती विश्वकर्मा, रन्नो देवी, मालती विश्वकर्मा, कौसी देवी आदि महिलाएं शामिल रहीं।