Move to Jagran APP

मंदिरों में भ्रमण कर महिला थानाध्यक्ष ने किया जागरूक

जागरण संवाददाता हमीरपुर मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार की शाम महिला थानाध्यक्ष

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:37 PM (IST)
मंदिरों में भ्रमण कर महिला थानाध्यक्ष ने किया जागरूक

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : मिशन शक्ति अभियान के क्रम में शुक्रवार की शाम महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने टीम के साथ मिलकर मुख्यालय के मंदिरों में अभियान चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही उन्हें संकट के समय में 1090, यूपी 112, महिला हेल्प लाइन 181 का प्रयोग करने के बारे में भी जानकारी दी।

loksabha election banner

महिला थानाध्यक्ष संगीता सिंह ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यालय के गौरा देवी, चौरा देवी समेत देवी पंडालों में भ्रमण किया और मंदिर आने जाने वाली महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करते हुए उन्हें महिला हेल्प लाइन के नंबरों से भी अवगत कराया। इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों ने जागरूकता संबंधी पंफलेट भी वितरित किए। इसके अलावा मंदिरों में जो आवारा लड़के घूमते मिले। उन्हें बाहर किया गया और देवी पंडालों में भ्रमण कर जागरूकता फैलाई गई। ताकि महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके और संकट के समय में अपना बचाव कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.