हार्वेस्टर में फंसकर महिला की मौत
राठ मटर की फसल की थ्रेसिग करा रही किसान महिला की हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौ
राठ : मटर की फसल की थ्रेसिग करा रही किसान महिला की हार्वेस्टर की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला के पति ने हार्वेस्टर चालक पर लापरवाही से चलाने का आरोप लगाया है।
छानी खुर्द निवासी मदन अहिरवार ने बताया कि छानी मौजा में गांव के ही नीरज गुप्ता की तीन बीघा भूमि को बटाई पर लेकर फसल कर परिवार का पोषण करता है। मटर की थ्रेसिग कराने के लिए भाड़े पर हार्वेस्टर लिया था। बुधवार को वह 50 वर्षीय पत्नी गोमती अहिरवार, नातिन दीपिका व अन्य लोगों के साथ फसल की थ्रेसिग करा रहा था। 10 बजे गोमती मटर की फसल लगाते वक्त थ्रेसर की चपेट में आकर फंस गई। जब तक हार्वेस्टर का चालक उसे देखता तब तक उसकी मौत हो गई। खरेला और मुस्कुरा पुलिस पहुंच गई। मुस्कुरा थाने के निरीक्षक अरविद कुमार मौर्य बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। छानी मौजा मुस्कुरा क्षेत्र में आने पर खरेला पुलिस ने पूछताछ कर मामला मुस्कुरा पुलिस को सौंप दिया। मदन अहिरवार ने बताया कि हार्वेस्टर का चालक लापरवाही से चला रहा था। गोमती के कपड़े फंस गए फिर भी उसने हार्वेस्टर चालू रखा। समय रहते मशीन बंद हो जाती तो शायद गोमती हादसे का शिकार होने से बच जाती। मदन अहिरवार ने बताया कि उसके पुत्र धनीराम, रामपाल, सुरेंद्र परिवार सहित दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं। उसकी बड़ी नातिन पूजा ननिहाल में रह रही है। उसकी शादी की जिम्मेदारी हम लोगों ने ली है। आगामी 7 मई को उसकी शादी टोला रावत गांव में होनी है।