Move to Jagran APP

सहायक राजस्व लेखाकार की हत्या में पत्नी भी नामजद

संसू बिवार क्षेत्र के निवादा गांव निवासी सहायक राजस्व लेखाकार की हत्या के मामले में मुख्य आ

By JagranEdited By: Published: Tue, 02 Mar 2021 07:06 PM (IST)Updated: Tue, 02 Mar 2021 07:06 PM (IST)
सहायक राजस्व लेखाकार की हत्या में पत्नी भी नामजद
सहायक राजस्व लेखाकार की हत्या में पत्नी भी नामजद

संसू, बिवार : क्षेत्र के निवादा गांव निवासी सहायक राजस्व लेखाकार की हत्या के मामले में मुख्य आरोपित विनय के अलावा मृतक की पत्नी को भी नामजद किया गया है।

loksabha election banner

निवादा गांव निवासी मौदहा तहसील के सहायक राजस्व लेखाकार 32 वर्षीय पंकज तिवारी की रविवार को गांव के ही विनय सिंह ने तमंचा से गोली मार कर हत्या कर दी थी। जिस पर चाचा ओमप्रकाश तिवारी की तहरीर के आधार पर सोमवार को विनय सिंह के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को ओमप्रकाश ने तहरीर देकर बताया कि भतीजे पंकज की पत्नी वंदना तिवारी के गांव के ही युवक विनय सिंह से प्रेम प्रसंग के चलते दो साल से अवैध संबंध थे। कई बार भतीजे ने दोनों को संदिग्ध हालात में देखा है। पत्नी के सहयोग से प्रेमी ने भतीजे को धमकाया है। प्रेमी उसकी पत्नी के साथ मिलकर अवैध संबंध बना वीडियो बनाया और वीडियो कॉल के अश्लील स्क्रीनशॉट भतीजे व उसके साले (पत्नी के भाई) को वाट्सएप में भेजा। प्रेमी ने भतीजे पर दो बार हमला कर जान से मारने की कोशिश भी की।

साथ ही भतीजे को ब्लैकमेल करने लगा था। भतीजे ने अपने स्वजन को दोनों के अवैध संबंध होने की जानकारी दी थी। इस पर भतीजे के साले व सास-ससुर को अवैध संबंध की जानकारी दी गई। जिस पर वह उसे मायका ले गए थे। रिश्तेदारों के कहने पर उसको मायके से लाकर मौदहा में रख दिया था। इसके बाद भी उसकी पत्नी अपने प्रेमी के संपर्क में रही। 28 फरवरी को पत्नी ने ही उसे फसल देखने के लिए निवादा गांव भेजा था। वहीं अपने प्रेमी को उसके खेत जाने की जानकारी दी थी, लेकिन कामयाब नहीं हुआ था। तब पत्नी ने उसे दोबारा खेत भेजा।

तब प्रेमी ने रास्ते में भतीजे को गोलीमार कर हत्या कर दी। वहीं थानाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि मृतक की पत्नी वंदना को भी मामले में नामजद किया गया है। वहीं घटना में जांच के दौरान नाम आने पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। थाने गेट पर दिया धरना

मंगलवार सुबह करीब 10 बजे मृतक के स्वजन ने आरोपित की गिरफ्तारी की मांग करते थाने गेट पर धरना दिया। सूचना पर पहुंची सीओ मौदहा सौम्या पांडेय ने उन्हें उन्हें समझाकर धरना खत्म कराया। वहीं थानाध्यक्ष आरोपित को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.