हमीरपुर-महोबा के 69 नवचयनित उपनिरीक्षकों को मिलेगा नियुक्ति पत्र, लखनऊ जाएंगे अभ्यर्थी
हमीरपुर और महोबा के 69 नवचयनित उपनिरीक्षकों को मुख्यमंत्री द्वारा नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
-1793873394919_m.webp)
HighLights
69 नवचयनित उपनिरीक्षकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र।
मुख्यमंत्री द्वारा लखनऊ में होगा वितरण कार्यक्रम।
हमीरपुर में अभ्यर्थियों को दी गई विस्तृत जानकारी।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस सीधी भर्ती में चयनित जनपद एवं महोबा के नवचयनित उपनिरीक्षक अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम को लेकर गुरुवार को रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों जनपदों के कुल 69 नवचयनित उपनिरीक्षक अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक की अध्यक्षता नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक जनपद बांदा के नेतृत्व में की गई। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौजूद रहे। बैठक में जनपद के 24 तथा महोबा के 45 नवचयनित उपनिरीक्षक अभ्यर्थियों को आगामी नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई।
छह को प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस सीधी भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसी क्रम में आयोजित बैठक में अभ्यर्थियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने, यात्रा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं तथा निर्धारित निर्देशों से अवगत कराया गया।
कार्यक्रम के तहत जनपद एवं महोबा के कुल 69 नवचयनित उपनिरीक्षक अभ्यर्थियों को नोडल अधिकारी अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के नेतृत्व में लखनऊ ले जाया जाएगा।
वहां मुख्यमंत्री द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। इस अवसर पर नवचयनित अभ्यर्थियों को कार्यक्रम की रूपरेखा एवं आवश्यक तैयारियों के संबंध में जानकारी देकर निर्धारित निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।