विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पिता-पुत्र को नहीं पसंद आई पड़ोसी की नई कार, पूजन के दौरान छत से किया पथराव

Published: Sat, 02 May 2026 06:18 PM (IST)

पचखुरा गांव में एक व्यक्ति की नई कार के पूजन के दौरान पड़ोसी पिता-पुत्र ने छत से पथराव कर दिया, ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नई कार के पूजन पर पड़ोसी ने किया पथराव।

  2. पुरानी रंजिश के चलते पिता-पुत्र ने किया हमला।

  3. पुलिस ने शांतिभंग में आरोपितों पर की कार्रवाई।

संवाद सहयोगी, सुमेरपुर(हमीरपुर)। घर में नई कार आना पड़ोसी पिता पुत्र को पसंद नहीं आया और उन्होंने पूजन के दौरान अपने घर की छत के ऊपर से कार में पथराव शुरू कर दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई है। इस घटना के बाद से पूजन में मौजूद घर के लोगों के बीच भी हलचल मच गई। कुछ लोगों ने इस पथराव का वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रचलित कर दिया है। इस मामले में आरोपित पिता पुत्र के खिलाफ सुमेरपुर पुलिस ने शांतिभंग की कार्रवाई की है।


क्षेत्र के पचखुरा महान निवासी मोतीलाल खंगार ने बताया कि वह शुक्रवार की देर शाम नई कार खरीद कर घर लाया था। रात करीब नौ बजे घर के दरवाजे पर कार का पूजन चल रहा था। इसी बीच पुरानी रंजिश को लेकर सामने रहने वाले रामआसरे अपने पुत्र पुत्तीलाल के साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद दोनों ने अपने घर की छत से पत्थरबाजी करना शुरू कर दी।

इससे कार पूजन के दौरान लोगों में हलचल मच गई। इस दौरन कार में कुछ पत्थर गिरने से उसमें चोट भी आई, किसी तरह से कार को बचाकर उसे सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया। इसका एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में प्रचलित हो रहा है। जिसके बाद शनिवार की सुबह पीड़ित की पत्नी रोशनी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में लेकर शांति भंग में की कार्रवाई की है।