Move to Jagran APP

किलकारियों का कवच बना जिले का महिला समूह

जागरण संवाददाता हमीरपुर गांव में गर्भवती और उसके नवजात बच्चे की एकाएक दर्जनों महिलाओं का

By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM (IST)Updated: Thu, 07 Mar 2019 11:59 PM (IST)
किलकारियों का कवच बना जिले का महिला समूह
किलकारियों का कवच बना जिले का महिला समूह

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : गांव में गर्भवती और उसके नवजात बच्चे की एकाएक दर्जनों महिलाओं का समूह देखभाल करता दिख जाए तो चौंकिएगा नहीं। सरीला तहसील के 40 गांवों में राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत गठित महिलाओं के छोटे-छोटे समूह महिला स्वास्थ्य पर काम कर रहे हैं। समूह की महिलाएं गर्भवती महिला की सूचना मिलते ही सक्रिय हो जाती हैं और गर्भवती की डिलीवरी तक हर समस्या का समाधान करती है। इतना ही नहीं जन्म के 28 दिन तक नवजात की देखरेख करने वे घर भी पहुंचती हैं।

loksabha election banner

सरीला तहसील के बंधौली गांव की 27 वर्षीय अखिलेश कुमारी बताती हैं कि राजीव गांधी महिला विकास परियोजना के तहत वर्ष 2014 में गठित तुलसी महिला ग्राम संगठन समूह से जुड़ी हुई हैं। समूह में कोषाध्यक्ष अखिलेश बताती हैं कि गांव की 70 से अधिक महिलाएं किसी न किसी समूह से जुड़ी हैं। इस तरह के गांव में छोटे-छोटे सात समूहों का गठन किया गया है। जिसमें 25 से 60 साल तक की उम्र की 10 से 15 महिलाएं हैं। अखिलेश बताती हैं कि समूह की सभी महिलाएं गृहस्थ परिवारों की है। सभी को इस काम में बड़ा संतोष मिलता है। वर्तमान में अखिलेश के भी दो बच्चे हैं। पहला बच्चा 9 साल का और दूसरा 5 साल का है। अन्य महिलाएं भी हो रहीं जागरुक

सरीला ब्लॉक के खेड़ासिलाजीत गांव की 35 वर्षीय शिवकुमारी बताती हैं कि वह वर्ष 2013 से श्री गणेश महिला समूह से जुड़ी हैं। कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत शिवकुमारी बताती है कि तहसील के 40 गांवों में महिला स्वास्थ्य और करीब 45 गांवों में महिला सशक्तिकरण पर समूह काम कर रहा है। इससे महिलाएं जागरुक भी हो रही हैं और हर क्षेत्र के बारे में बढ़-चढ़कर जानकारियां ले रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.