Move to Jagran APP

ताजिये का खुलेगा गुंबद, होंगे मक्का मदीना के दीदार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : ग्वालटोली मोहल्ला निवासी शारिक ने इस बार फिर से इलेक्ट्रानिक त

By JagranEdited By: Published: Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM (IST)Updated: Sat, 15 Sep 2018 12:09 AM (IST)
ताजिये का खुलेगा गुंबद, होंगे मक्का मदीना के दीदार

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : ग्वालटोली मोहल्ला निवासी शारिक ने इस बार फिर से इलेक्ट्रानिक ताजिया तैयार किया है। यह ताजिया सात रंगों की झालरों से बना हुआ है। इसके साथ इस ताजिये में इलेक्ट्रानिक सिस्टम से गुंबद खुलने के बाद चांद के साथ मक्का मदीना के दीदार होंगे।

loksabha election banner

हर वर्ष शारिक का ताजिया मोहर्रम में अपना एक अलग रूतबा रखता है। शारिक ने बताया कि करीब दो माह से वह अपनी टीम के सदस्यों के साथ इस ताजिए को तैयार कर रहे हैं। उनके साथ जुबैर, राशिद, जुनैद अख्तर, आफताब समेत अन्य साथी इसे बनाने में शामिल हैं। बताया कि हर वर्ष वह इलेक्ट्रानिक ताजिया तैयार करते हैं और अलग अलग तरीके से ताजिए को मोहर्रम में प्रस्तुत किया जाता है। इसे मोहर्रम की 9 तारीख को होने वाली कत्ल की रात अलाव वाली रात को निकलने वाले जुलूस में शामिल किया जाएगा। रात के समय इस ताजिए में लगाई गई सात रंग की लाइटें अलग अलग रंगों से इस ताजिए की शोभा बढ़ाएंगी। वहीं दूसरे दिन इसे मोहर्रम के जुलूस में भी शामिल किया जाएगा।

कई बार किया गया पुरस्कृत

ग्वालटोली निवासी शारिक ने अपने बनाए गए ताजिए में कई शील्डें व ट्राफियां भी प्राप्त की हैं। हर वर्ष इनके द्वारा अलग तरीके से इलेक्ट्रानिक ताजिया प्रस्तुत करके लोगों के बीच मोहर्रम के समय प्रस्तुत किया जाता है। इससे पहले भी उन्होंने एक से एक अच्छे ताजिए तैयार कर इनाम जीते हैं। शारिक को कई बार मोहर्रम इंतजामिया कमेटी के लोगों के द्वारा भी जुलूस में अच्छा ताजिया प्रस्तुत करने में सम्मानित किया जा चुका है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.