Move to Jagran APP

यमुना नदी में डूबा कक्षा दो का छात्र, तलाश जारी

थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग की घटना स्थानीय गोताखोर

By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 16 Dec 2019 06:07 AM (IST)
यमुना नदी में डूबा कक्षा दो का छात्र, तलाश जारी
यमुना नदी में डूबा कक्षा दो का छात्र, तलाश जारी

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : थानाक्षेत्र के सुरौली बुजुर्ग गांव से होकर निकली यमुना नदी में कपड़े धोने गया एक कक्षा दो का छात्र पैर फिसल जाने से नदी में डूब गया। छात्र को ढूढ़ने के लिए स्थानीय गोताखोरों को यमुना उतारा गया है।

loksabha election banner

सुरौली बुजुर्ग निवासी जगरूप निषाद का 10 वर्षीय बेटा भारत उर्फ भरत रविवार दोपहर यमुना नदी पर कपड़े धोने एवं नहाने के लिए गया था। कपड़े धोते समय उसका पैर फिसल गया, इससे वह गहराई में जाकर डूब गया। लड़कों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को बुलाया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश यादव पहुंचे और गोताखोरों को यमुना नदी में उतारा। जाल भी डलवाया गया पर किशोर का पता नहीं चला। थानाध्यक्ष ने कहा कि गहराई अधिक होने से सफलता नहीं मिली है। बालक प्राथमिक स्कूल में दो का छात्र है। पिता को नदी में जाने की बताई थी बात

छात्र का पिता जगरूप निषाद यमुना किनारे सब्जी की खेती बाड़ी करके परिवार का भरण पोषण करता है। जगरूप ने बताया कि घटना से पूर्व भरत उसके साथ सब्जी की बारी में पहुंचा था। कपड़े धोने की बात कह कर वह अन्य लड़कों के साथ यमुना नदी में गया था। रविवार को स्कूल की छुट्टी होने के कारण वह यमुना नदी पर कपड़े धोने एवं नहाने के लिए चला गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.