होनहार वैज्ञानिक छात्रा को राज्य खेल मंत्री ने किया सम्मानित
होनहार छात्र को खेल मंत्री ने किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, राठ : लखनऊ के युवा महोत्सव में बुधवार को कस्बे के पठानपुरा मोहल्ला निवासी युवा प्रतिभा वैज्ञानिक शैफाली गुप्ता पुत्री संगीता गुप्ता को राज्य खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी ने अवार्ड देकर सम्मानित किया। छात्रा ने अपनी वैज्ञानिक सोच के चलते प्लास्टिक वेस्ट का उचित प्रयोग देकर पर्यावरण संरक्षण में विशेष योगदान दिया था। छात्रा की मां शैफाली गुप्ता ने बताया कि उसकी बेटी ने सरस्वती शिशु मंदिर से माध्यमिक शिक्षा ग्रहण करने के बाद फिरोज गांधी इंस्टीटयूट इंजीनियरिग एंड टेक्नोलॉजी रायबरेली से बीटेक कर रही है। बता दें कि जिला विज्ञान क्लब द्वारा विज्ञान महोत्सव में अपने प्रयोग का प्रदर्शन किया था। जनपद में होनहार छात्रा ने अविष्कार कर नाम रोशन किया है। बताया कि छात्रा ने कूड़े कचरे का निष्पादन कर ऊर्जा बनाने की मशीन का अविष्कार किया है। छात्रा की इस कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा था।