Move to Jagran APP

बहनों ने माथे पर तिलक कर की भाइयों के दीर्घायु की कामना

संवाद सहयोगी, हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर : गोवर्धन पूजा के साथ भैयादूज का पर्व पूरे क्षेत्र में श्

By JagranEdited By: Published: Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM (IST)Updated: Fri, 09 Nov 2018 11:37 PM (IST)
बहनों ने माथे पर तिलक कर की भाइयों के दीर्घायु की कामना
बहनों ने माथे पर तिलक कर की भाइयों के दीर्घायु की कामना

संवाद सहयोगी, हमीरपुर/भरुआ सुमेरपुर : गोवर्धन पूजा के साथ भैयादूज का पर्व पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा के बाद मौनियों ने मौनव्रत रखकर गोपूजन के बाद गांवों के खेत खलिहानों में भ्रमण करने के साथ देवी देवताओं की पूजा कर परंपरा का निर्वाहन किया। शुक्रवार को घर घर गोवर्धन पूजा श्रद्धा एंव उत्साह के साथ की गई। शाम को गो पूजन के बाद 36 घंटे से चले आ रहे व्रत का समापन किया। इस मौके पर माताओं बहनों ने मौनियों को तिलक लगाकर शर्बत पिलाते हुए व्रत समाप्त कराया। इस तरह से भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन मौनियों का 36 घंटे से चला आ रहा व्रत शाम को खत्म हुआ। शाम को भैया दूज का पर्व पूरे क्षेत्र में उत्साह पूर्वक मनाया गया। बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस मौके पर व्यापारिक प्रतिष्ठानों में परंपरा के अनुसार हवन पूजन कराया गया। लोगों ने घरों में मौजूद वाहनों का भी पूजन अर्चन किया। क्षेत्र के लगभग सभी गांवों में जगह-जगह दीपावली नृत्य का आयोजन हुआ। इनमें कलाकारों ने जमकर नृत्य करते हुए विभिन्न तरह के करतब दिखाए। क्षेत्र के बड़ा गांव सिनौड़ी, कंडौरा, इंगोहटा, चंद्रपुरवा बुजुर्ग, बिदोखर, पलरा, बांकी, धरमपुर, कलौलीजार आदि गांवों में दिवारी नृत्य देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी।

loksabha election banner

संस राठ : शुक्रवार को बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी आरती उतारी। मुंह मीठा कर उनकी लंबी उम्र तथा सुख की कामना की। भाइयों ने भी उपहार देकर उनकी रक्षा का वचन दिया।

संवाद सहयोगी, सरीला : समूचे क्षेत्र में बीते दिवस भारी संख्या में मौनियों ने मयूर पंख लेकर मौन व्रत धारण कर भगवान श्रीकृष्ण की अराधना की और गौ संवर्धन का संकल्प लिया। महिलाओं ने गोवर्धन की पूजा परंपरागत तरीके से की। भारी संख्या में मौनियां सारे दिन गांवों का भ्रमण करते रहे। मौनियों को देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। बरगवां के धुमवार तालाब पर छतरपुरी लोकगीत गायकों ने जमकर समा बांधा। नृत्यांगनाओं ने भी अपनी नृत्य कला से लोगों को देर शाम तक बांधे रखा। दीवारी नृत्य का भी आयोजन हुआ। इसमें कलाकारों ने शारीरिक प्रदर्शन कर लोगों की वाहवाही लूटी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.