आरएसएस ने निकाली साहसिक यात्रा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा दो दिवसीय साहसिक यात्रा का आय
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वारा दो दिवसीय साहसिक यात्रा का आयोजन किया गया। शनिवार की सुबह यात्रा को आरएसएस के सह प्रांत प्रचारक श्रीराम व जिला प्रचारक विकास द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यात्रा का जगह जगह लोगों ने फूल बरसाकर स्वागत किया। लोगों ने जलपान की व्यवस्था की। यात्रा सुमेरपुर, इंगोहटा, मौदहा, इमिलिया, मुस्करा, राठ पहुंचेगी। राठ में भोजन और रात्रि विश्राम होगा।
वहीं रविवार की सुबह 11 बजे फिर से यात्रा गोहांड, सरीला, जलालपुर होते हुए कुरारा व हमीरपुर आएगी। यात्रा में प्रत्येक ब्लाक के चयनित स्वयंसेवक यात्रा में शामिल रहे। यात्रा में स्वयंसेवकों का उत्साह देखने को मिला। यात्रा दो सौ किमी की दूरी तय कर लोगों को संदेश देगी। इस यात्रा से स्वयं सेवकों में उत्साह, धैर्यशीलता विकसित होता है। दो दिन में दो सौ किमी की यात्रा स्वयंसेवकों द्वारा की जा रही है। समाज के लोगों द्वारा स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया जा रहा है। यात्रा का सकुशल संचालन जिला प्रचारक विकास व सहजिला कार्यवाह राजेश शुक्ला द्वारा किया जा रहा है। यात्रा के शुभारंभ में राजेश शुक्ला, अनिरुद्ध शुक्ला, उमाशंकर, कमलकांत मिश्रा, राजकुमार शुक्ला निवर्तमान जिलाध्यक्ष भाजयुमो, रामकुमार पाल, राजा भइया, सक्षम, मनीष शुक्ला, भारत ¨सह, ओमेश ¨सह, हेमंत बाजपेई, रमाकांत शुक्ला, उत्तम, मनीष उपस्थित रहे।
यात्रा का हुआ स्वागत
भरुआ सुमेरपुर : देश समाज की सेवा के प्रति साहस और समर्पण की भावना जाग्रत करने के लिए आरएसएस द्वारा पूरे जनपद में निकाली गई साहसिक साइकिल यात्रा का कस्बे में भव्य स्वागत किया गया। हमीरपुर से चलकर सुमेरपुर आई साइकिल यात्रा का स्वागत गायत्री तपोभूमि में रोकर संघ की खंड टीम द्वारा यात्रा में शामिल स्वयं सेवकों को माला पहनाकर किया गया। इस दौरान संघ के खंड कार्यवाहक ओमेश ¨सह प्रचार प्रमुख रमाकांत शुक्ला, सिद्धार्थ ¨सह सहित अन्य दायित्व धारी स्वयं सेवक उपस्थित रहे। साइकिल यात्रा सुमेरपुर से मौदहा की ओर रवाना हो गई।