बाढ़ से ग्रामीणों के माथे पर बढ़ी ¨चता की लकीरें
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लगातार बढ़ रहे बेतवा नदी के जल स्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षे˜
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : लगातार बढ़ रहे बेतवा नदी के जल स्तर को देखते हुए ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में ¨चता की रेखाएं देखने को मिल रही है। ग्रामीण क्षेत्र के लोग अपना बंदोबस्त करने की सोच रहे हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों को प्रशासन अलर्ट कर दिया है। वहीं बाढ़ के आसार को देखते हुए प्रशासन ने बाढ़ चौकियों में भी कर्मचारियों को लगा दिया। पत्योरा व टिकरौली मार्ग में भी पानी आ चुका है। यदि अधिक पानी आता है तो यह मार्ग भी बंद होने की संभावना है।
माताटीला बांध से छोड़े गए पानी के बाद से बेतवा नदी का जल स्तर काफी बढ़ गया है। इस समय बेतवा नदी का जल स्तर सौ मीटर में बह रही है। बेतवा में बढ़ रहे पानी से यमुना नदी में काफी असर देखने को मिल रहा है। वहीं बाढ़ के आसार को देखते हुए प्रशासन भी पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। सोमवार की सुबह डीएम आरपी पांडेय, एसपी एके ¨सह समेत प्रशासनिक अधिकारियों ने कई स्थानों का भ्रमण करते हुए ग्रामीणों को एलर्ट किया है। कुछेछा, कलौलीतीर, सूरजपुर, टिकरौली आदि क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों का दौरा चल रहा है। बाढ़ के लिए कंट्रोल रूम भी तैयार हो चुका है। किसी भी दशा में प्रशासन कोई हीलाहवाली बरतने को तैयार नही है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन से सारे इंतजाम पूरे कर लिए हैं।
अधिक पानी आने से बंद हो सकता है टिकरौली मार्ग
बेतवा में अधिक पानी आने से मंगलवार को टिकरौली मार्ग बंद होने की संभावना जताई जा रही है। सोमवार की सुबह डीएम ने इस मार्ग का भी निरीक्षण किया है। इस मार्ग के बंद होने से करीब एक दर्जन गांवों के लोगों को परेशानी उठानी पड़ सकती है। वहीं स्कूली छात्र छात्राओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो सकती है। नावों के सहारे इस क्षेत्र के लोग अपनी यात्रा तय करने को मजबूर होते हैं।