संक्षेप में पढ़ें हमीरपुर की पांच खबरें
चनलाल सगुणा इंटर कॉलेज में ऑक्सफैम इंडिया उत्तर प्रदेश जेंडर ऑनलाइन सहयोग और समर्थ फाउंडेशन द्वारा
30 को जाएंगे लखनऊ
हमीरपुर : शिवसेना के प्रदेश उपप्रमुख महंत रतन ब्रह्मचारी ने बताया कि शिवसेना 30 नवंबर को लखनऊ के गांधी पार्क में धरना देकर राज्य भवन का घेराव करेगी। शिवसेना के प्रांतीय प्रमुख अनिल सिंह की अपील पर राज्य में महिला उत्पीड़न व बढ़ते अपराधों के विरोध में प्रदर्शन किया जाएगा। वि सूने घर से चोरी
बिवार : बलिया जिले की संजू देवी पत्नी सुभाष कुशवाहा दस साल से बिवार के उदयभान मोहल्ले में राजू पाठक के मकान में किराए से रहते हैं। वह किसी कारण से बाहर गई थी। चोरों ने मौका पाकर घर से दो सिलिडर व सिलाई मशीन व अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। संसू कथा का आयोजन
बिवार : विकास खंड मुस्करा के इमिलिया गांव के बाहर उमरी रोड में 26 से दो दिसंबर तक श्रीमछ्वागवत कथा आयोजन किया जा रहा है। इसमें कथावाचक अतुलेशानंद हैं। तीन दिसंबर को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। संसू मिला सम्मान
कुरारा : श्रीराम कृष्ण परास्नातक महाविद्यालय में संविधान दिवस के संदर्भ में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं, विजयी एनसीसी कैड्ेट्स को पुरस्कृत किया गया है। एनसीसी कैडट पुष्पेंद्र कुमार ने प्रथम, आदित्य कुमार ने द्वितीय व विवेक कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अरिवंद कुमार, अजय कुमार मौजूद रहे। संसू हादसों में छह घायल
महोबा के ग्राम रिवई सुनैचा निवासी राजेश और श्यामलाल बाइक से जा रहे थे। तभी सामने से बाइक सवार बन्नी खरेला निवासी रामकृपाल से टक्कर हो गई। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लौड़ी तिराहा निवासी गोविद यादव सड़क किनारे जा रहे थे। तभी पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। तिदौंली निवासी रामआसरे, सुभाष नगर निवासी नेहा भी घायल हो गईं।