Move to Jagran APP

अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर : ज्ञानमती माता

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जैन धर्म की आर्यिका ज्ञानमती माता के नेतृत्व में नासिक से अयोध्या के

By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM (IST)Updated: Fri, 08 Feb 2019 11:31 PM (IST)
अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर : ज्ञानमती माता
अयोध्या में नहीं तो क्या पाकिस्तान में बनेगा राम मंदिर : ज्ञानमती माता

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : जैन धर्म की आर्यिका ज्ञानमती माता के नेतृत्व में नासिक से अयोध्या के लिए निकली यात्रा ने शुक्रवार को यहां शांति अ¨हसा का संदेश दिया। ज्ञानमती माता ने जैन धर्म के प्रमुख सिद्धांत अ¨हसा परमो धर्म पर जोर दिया। राम मंदिर के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि भगवान राम की जन्मभूमि पर यदि मंदिर नहीं बनेगा तो क्या पाकिस्तान में बनेगा। भगवान राम तो जैन धर्म के भगवान सुखदेव जी के भी वंशज हैं। इसलिए उनका भी जुड़ाव भगवान राम से है। श्रीराम तो परमात्मा स्वरूप हैं।

loksabha election banner

ज्ञानमती माता ने बताया कि नासिक के सिद्ध क्षेत्र ऋषभदेव पुरम मांगीतुंगी से शुरू हुई विश्व शांति अ¨हसा यात्रा अयोध्या पहुंचेगी। वहां पर भगवान का मस्तकाभिषेक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जन-जन को शांति की आवश्यकता है जो अ¨हसा से ही प्राप्त होगी। मौजूदा वर्ष को विश्व शांति दिवस घोषित किया गया है। विश्व शांति अ¨हसा यात्रा गुरुवार शाम मुख्यालय पहुंची थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.