खुले चैंबर में गिरी बछिया को लोगों ने निकाला
संस सरीला कस्बा सरीला के झंडा बाजार के पास स्थित जल संस्थान के चैंबर में बछिया गिर गई। ल
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 11:38 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 11:38 PM (IST)
संस, सरीला : कस्बा सरीला के झंडा बाजार के पास स्थित जल संस्थान के चैंबर में बछिया गिर गई। लोगों ने मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। वहीं लगातार हो रहे हादसों के कारण लोगों में रोष है।
कस्बे के झंडा बाजार में रामेश्वर यादव के मकान के पास जल संस्थान का पेयजल आपूर्ति के लिए चैंबर बना हुआ है। इसका ढक्कन अत्यंत जर्जर होने के कारण टूट गया है और कई दिनों से यह बिना ढक्कन के खुला पड़ा है। मोहल्ले के अवधेश मिश्रा, ब्रजेश सक्सेना, रामेश्वर यादव आदि का कहना है कि इस चैंबर में रात में कोई भी गिर सकता है। जल संस्थान के जेई विश्वप्रकाश ने बताया कि पांच दिन पूर्व किसी ने ईंटा से भरी ट्रॉली चैंबर के ऊपर से निकाल दी। इजससे उसका ढक्कन टूट गया। जल्द लगाया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें