Move to Jagran APP

बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं

जागरण संवाददाता हमीरपुर महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू कुशवाहा के नेतृत्व में मि

By JagranEdited By: Published: Wed, 16 Sep 2020 12:26 AM (IST)Updated: Wed, 16 Sep 2020 05:08 AM (IST)
बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं
बुजुर्गों की सेवा से बढ़कर कुछ नहीं

जागरण संवाददाता, हमीरपुर : महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष डॉ. मंजू कुशवाहा के नेतृत्व में महिला संगठन की ओर से संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर कांग्रेस की महिला पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने मुख्यालय स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल वितरित किए। डा. मंजू कुशवाहा ने कहा कि सबसे बड़ी सेवा बुजुर्गों की सेवा है। 15 सितंबर 1983 से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष के अनुमोदन के बाद से अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने एआईसीसी के अंदर एक स्वंतत्र फ्रंटल संगठन के रूप में काम के रूप में शुरुआत की और मुख्य रूप से सामाजिक कार्यों में शामिल रही। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी अपनी स्थापना के समय से भारत में महिलाओं की बेहतर स्थिति के लिए अथक परिश्रम करती रही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने समय समय पर भारत में महिलाओं की स्थिति की समीक्षा की और महिलाओं को न्याय दिलाने का कार्य किया। इस मौके पर कांग्रेस की जिलाध्यक्ष नीलम निषाद, लक्ष्मीकांत त्रिपाठी, इस्लामुल हक, निकिता कुटार, क्रांति, चंदा, शंकुतला, कस्तूरी, सुनीता, माया, रामदेवी, प्रेमक्रांति मौजूद रहीं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.