विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

समाजवादी कुनबे के घमासान से जनता को कर रही गुमराह : निरंजन ज्योति

By Nawal MishraEdited By:
Published: Tue, 18 Oct 2016 08:24 PM (IST)Updated: Tue, 18 Oct 2016 08:27 PM (IST)

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि समाजवादी परिवार में मची गृह कलह जनता को गुमराह करने के लिए है।

News Article Hero Image

हमीरपुर (जेएनएन)। केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि समाजवादी परिवार में मची गृह कलह जनता को गुमराह करने के लिए है। साढ़े चार साल में प्रदेश को लूट कर कमाया गया धन के बंटवारे के लिए आपस में झगड़ा चल रहा है। कहा कि नरेंद्र मोदी बुंदेलखंड के किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए महोबा आ रहे हैं। आज तक बुंदेलखंड के दौरे पर कोई प्रधानमंत्री नहीं आया।

मंगलवार को प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि दोनों विधान सभा से 15-15 हजार कार्यकर्ता प्रधानमंत्री की रैली में जाएंगे। अनुमान से अधिक भीड़ होगी। प्रदेश में भाजपा पूरी ताकत से सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या है। किसानों की इस समस्या को दूर करने के लिए केन व बेतवा नदी को जोडऩे का प्रोजेक्ट बना है। इसके लिए एक हजार करोड़ रुपये भी दे दिया गया। इस प्रोजेक्ट के शुरू होने से महोबा, हमीरपुर, छतरपुर व टीकमगढ़ के किसानों को अधिक लाभ होगा। कांग्रेस पार्टी की रीता बहुगुणा जोशी के भाजपा में शामिल होने के प्रश्न पर कहा कि कांग्रेस की खाट सभा से खाट खड़ी हो गई है। रीता जी भाजपा में शामिल होंगी की नहीं इसकी जानकारी नहीं है। बसपा प्रमुख मायावती पर तंज सकते हुए कहा कि मायावती बौखला गई हैं। वह कह रही हैं कि भाजपा धर्म की राजनीति करती है। राम का नाम लेना धर्म की राजनीति है तो मै हमेशा राम का नाम लूंगी। बहन जी को कौन रोक रखा है वह भी राम का नाम लें। राज्यमंत्री ने प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियों के लिए कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।