राष्ट्रीय लोक अदालत में 884 वादों का निस्तारण
जागरण संवाददाता, हमीरपुर: मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय में जिला जज बीराम के निर्देशन व जिला वि
जागरण संवाददाता, हमीरपुर: मुख्यालय स्थित दीवानी न्यायालय में जिला जज बीराम के निर्देशन व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें आपसी सुलह समझौते के आधार पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में 884 वादों का निस्तारण किया गया। वहीं कुटुंब न्यायालय में कुल 52 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें छह जोड़ों का पुनर्मिलन कराने के साथ तीन महिलाओं को भरण पोषण की धनराशि दिलाई गई।
न्यायालय परिसर में रविवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सरलता से न्याय पाने को वादकारियों की खासी भीड़ रही। कार्यक्रम का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश बीराम ने किया। इस मौके पर अपर सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार प्रेमी, प्रधान न्यायाधीश दीपा जैन, विशेष न्यायाधीश शमसुल हक, विजयपाल ¨सह, राधेश्याम यादव, शैलोज चंद्रा, ब्रह्मतेज चतुर्वेदी, छाया नैन मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विकास कुमार, सिविल जज सीनियर डिवीजन व विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुमार गौरव, एसीजेएम विष्णुदेव ¨सह व सिविल जज जूनियर डिवीजन शैलेंद्र नाथ मौजूद रहे। उन्होंने वादों का निस्तारण आपसी सुलह समझौते के आधार पर कराया। इस मौके पर आए कुल 1170 वादों में 884 वादों का निस्तारण किया गया।
छह जोड़ो ने पहनाई एक दूजे को माला
लोक अदालत के दौरान कुटुंब न्यायालय में छह जोड़ों को आपसी समझौते के आधार पर मिलाया गया। जिसमें सदर कोतवाली क्षेत्र के सौरभ-प्रियंका, दीपमाला-राजेश, मौदहा कोतवाली क्षेत्र के नसीमबानों-एजाज अहमद, रानी-इमरान व सुमेरपुर थानाक्षेत्र के कल्पना-जीतेंद्र, कौशी-जगदीश ने एक दूसरे को माला पहनाई। इस मौके पर मौजूद जजों ने तालियां बजा उनका स्वागत किया। वहीं कुटुंब न्यायाधीश दीपा जैन ने उन्हें खुशहाल जीवन जीने का आशीर्वाद दिया। वहीं तीन महिलाओं को भरण पोषण के लिए आठ लाख 25 हजार रुपये की धनराशि दिलाई। जिसमें राठ क्षेत्र की शेफ्तानाज को 5 लाख 35 हजार, सिसोलर क्षेत्र की रमेश कुमारी को 2 लाख 80 हजार व कुरारा क्षेत्र की शिवकुमारी को दस हजार रुपये भरण पोषण की धनराशि दिलाई। समझौता करने वाले जोड़ो ने एक दूसरे को चाकलेट खिलाकर मुंह मीठा कराया। वहीं उनके चेहरों में खुशी दिखाई दी।