वाहन चे¨कग में कई का हुआ चालान
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : एसपी के दिशा निर्देश पर रविवार की देर शाम सीओ सदर आरके
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : एसपी के दिशा निर्देश पर रविवार की देर शाम सीओ सदर आरके उपाध्याय की अगुवाई में वाहन चे¨कग अभियान चलाया गया। जिसमें कई वाहनों का चालान किया गया। इसके साथ ही पुलिस ने शहर में पैदल गश्त की और को¨चग सेंटरों के बाहर भी अभियान चलाया। पुलिस की गश्त से लोगों में अफरा तफरी का माहौल देखने को मिला।
आगामी नवरात्र पर्व व दशहरा के मद्देनजर शहर में रविवार की देर शाम कोतवाली पुलिस के द्वारा गश्त की गई। जिसकी अगुवाई सीओ सदर आरके उपाध्याय ने की। वहीं चौरा देवी मार्ग पर सीओ सदर के नेतृत्व में वाहन चे¨कग अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर शहर कोतवाल शैल कुमार ¨सह भी मौजूद रहे। दोनो तरफ से आने जाने वाले वाहनों पर पुलिस की पैनी नजर रही। वाहन को रोककर कागजात चेक किए गए। साथ ही जिन वाहन चालकों के पास कागजात नही थे उनका चालान किया गया। इसके साथ ही आकिल तिराहा, रानी लक्ष्मीबाई पार्क, ¨कगरोड के पास पुलिस ने चे¨कग अभियान चलाया। कोतवाली पुलिस के द्वारा शहर के को¨चग सेंटरों के बाहर भी शोहदों की धरपकड़ के लिए अभियान चला। पैदल गश्त भी पुलिस के द्वारा की गई। पुलिस के द्वारा चलाए गए इस अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा है। इस दौरान महिला दरोगा संगीता यादव, अनुपमा तिवारी व अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे। जिन वाहनों के कागजात नही मिले उनको सीज किया गया और वाहनों को कोतवाली परिसर में खड़ा कराया गया।