विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुंदेलखंड की प्राचीन परंपरा, हमीरपुर में गोवर्धन पूजा के बाद 12 सालों तक मौन व्रत के लिए निकले मौनियां

Published: Wed, 11 Nov 2026 07:49 AM (GMT+05:30)

हमीरपुर में गोवर्धन पूजा के बाद मौनियों ने अपनी पारंपरिक मौन साधना और नृत्य यात्रा शुरू की।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

HighLights

  1. मौनिया ने गोवर्धन पूजा के बाद मौन साधना शुरू की।

  2. यह बुंदेलखंड की 12 वर्षों की प्राचीन लोक परंपरा है।

  3. मौनी बैरागढ़ धाम के मां शारदा शक्तिपीठ के लिए प्रस्थान किए।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। नगर गोहांड सहित आसपास के गांवों में गोवर्धन पूजा के बाद सोमवार को पारंपरिक मौनिया निकले। बुंदेलखंड की प्राचीन लोक परंपरा से जुड़े मौनियों ने मौन साधना और मौनिया नृत्य के साथ अपनी धार्मिक यात्रा शुरू की।

मौनिया नृत्य और मौन साधना की यह परंपरा द्वापर युग से चली आ रही है। इस परंपरा में मौनिया 12 वर्षों तक व्रत रखते हैं। व्रत के दौरान दो दिन का निर्जला उपवास किया जाता है और इस अवधि में मौनिया एक शब्द भी नहीं बोलते। सोमवार सुबह गोहांड स्टैंड पर मौनिया एकत्र हुए।

यहां गाय और बछिया की पूजा-अर्चना करने के बाद उन्होंने मौन धारण किया और जालौन जिले के एट कस्बे के पास स्थित बैरागढ़ धाम के मां शारदा शक्तिपीठ के लिए प्रस्थान किया।

इस दौरान उनके साथ महिलाएं और युवतियां भजन-कीर्तन करते हुए चल रही थीं। मौनियों की इस धार्मिक यात्रा और पारंपरिक साधना को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता रही।

यह भी पढ़ें- गोपालगंज में महावीरी अखाड़ा जुलूस का दिखा जोश, विधायक सुभाष सिंह ने भांजी लाठी तो तालियों से गूंज उठा मौनिया चौक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।