जिलेभर में धूमधाम से मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पूरे जिले में धूमधाम के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इ
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पूरे जिले में धूमधाम के साथ महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मुख्यालय स्थित राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भी महर्षि वाल्मीकि की जयंती मनाई गई। जिसमें कालेज स्टाफ ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें याद किया और उनके बारे में उपस्थित छात्राओं को अवगत कराया। मजदूर संघ ने भी इस जयंती को मनाया।
महिला डिग्री कालेज की प्रभारी प्राचार्या गौसिया नायाब ने वाल्मीकि जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके जीवन के बारे में छात्राओं को बताया। डा.सबा कौशर ने बताया किस तरह छात्राएं वाल्मीकि के लक्ष्य को साधकर अपने जीवन को सफल बनाएं। संस्कृत की प्रवक्ता डा. सुशीला जोशी ने छात्राओं को वल्मीकि जी की महानता से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे अर्थशास्त्र के प्रवक्ता डा.अशोक बाबू ने बताया कि वाल्मीकि का व्यक्तित्व असाधारण था। मृदुलता सोनकर, प्रतिमा चौहान ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की। इस मौके पर सृष्टि, सोनी, हर्षिता व अन्य छात्राओं ने भाषण भी प्रस्तुत किए।
सफाई मजदूर संघ ने भी मनाई जयंती : सफाई मजदूर संघ ने भी वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई। जिसमें उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष लल्लूराम भारती ने अध्यक्षता की। इस मौके पर राजकुमार ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि का जन्म अश्विन मास पूर्णिमा को हुआ था। महर्षि वाल्मीकि ने हमें ऐसा महान ग्रंथ रामायण दिया है। जिसको अपने आचरण में अंगीकार करके जीवन को धन्य बना सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन नगर अध्यक्ष कमल किशोर ने किया। सुरेंद्र, महादेव, रज्जन, देवीप्रसाद, उमाशंकर, संजीत, रवि, देवीदीन, बाबादीन, हरिकिशन, सुनील, रामबाबू, सत्तादीन आदि उपस्थित रहे।