रसोई गैस सिलिडर में लगी आग, भागे स्वजन
संसू इंगोहटा गांव में शनिवार सुबह लगभग दस बजे घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिडर लीक
By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM (IST)Updated: Sun, 27 Sep 2020 12:03 AM (IST)
संसू, इंगोहटा : गांव में शनिवार सुबह लगभग दस बजे घर में खाना बनाते समय रसोई गैस सिलिडर लीक होने के कारण आग लग गई। जानकारी होने पर स्वजन घर के बाहर भागने लगे। वहीं, ग्रामीणों ने दौड़कर आग बुझाई।
रश्मि सिंह पत्नी रणविजय सिंह ने बताया कि 16 सितंबर को गैस सिलिडर उनके यहां आया था। शनिवार की सुबह दस बजे देवरानी जब गैस पर खाना बना रही थी, तभी रिसाव होने से आग जल उठी। महिलाएं, बच्चे सभी बाहर की ओर भाग निकले। गृह स्वामी ने गैस एजेंसी में फोन करके सूचना दी, लेकिन कोई मौके पर नहीं आया। तब ग्रामीणों ने बालू आदि का प्रयोग करके आग पर काबू पाया। पीड़ित ने बताया कि आग से किचन की सारी सामग्री जलकर नष्ट हो गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें