विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Karwa Chauth 2026: हमीरपुर बाजार में एलईडी करवाचौथ थाली की धूम, रंग बिरंगी लाइटों संग बजेगा म्यूजिक

Published: Tue, 27 Oct 2026 06:27 PM (IST)

हमीपुर के बाजार में करवाचौथ को लेकर रौनक है, जहाँ म्यूजिक वाली एलईडी थालियाँ महिलाओं को खूब पसंद आ रही ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हमीपुर बाजार में एलईडी करवाचौथ थाली की धूम

  2. रंग बिरंगी लाइटों संग म्यूजिक वाली थाली पसंद

  3. फोटो वाले चूड़ा सेट और साड़ियों की भी बिक्री

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। करवाचौथ को लेकर बाजार सज गया है। लहंगा, साड़ी के साथ साथ चूड़ी सेट की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। इसके साथ ही इस वर्ष करवाचौथ के मौके पर एलईडी करवाचौथ थाली भी धूम मचाए हुए हैं। इस थाली में रंग बिरंगी लाइटों के साथ म्यूजिक भी बजेगा। जिसे बनवाने के लिए बुकिंग तेज हो गई है। करीब 1500 से लेकर 1700 रुपये तक की कीमत वाली इन थालियों की बिक्री अच्छी खासी हो रही है।


जैसे जैसे समय बदलता जा रहा है वैसे वैसे हर त्योहार भी हाईटेक होते जा रहे हैं। पहले लोग साधारण आरती की थाली लगाकर करवाचौथ की पूजा अर्चना करते थे। लेकिन अब डिजाइनर थाली बाजार में धूम मचाए हुए हैं। लेकिन इस वर्ष म्यूजिक वाली एलईडी करवाचौथ थाली बाजार में सबसे ज्यादा बिक रही है। जिसकी कीमत करीब 1700 रुपये हैं। इस थाली में लोटा, चलनी, रुमाल समेत अन्य कई सामान शामिल हैं।

अवतार मेहेर बाबा मंदिर के पास संचालित सचान प्रिंट दुकान के संचालक सौरभ सचान ने बताया कि इस वर्ष यह नई चीज आई है जो बाजार में धूम मचाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि इस थाली में एलईडी लाइट के साथ म्यूजिक सिस्टम लगा हुआ है। जिसकी कीमत 1700 रुपये है।

वहीं बिना एलईडी वाली करवाचौथ थाली 1500 रुपये में बिक रही है। इसके साथ ही साधारण करवाचौथ थाली भी उनकी दुकान में उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि 1500 से लेकर 1700 रुपये तक की करवाचौथ की थाली सेट है। इसके अलावा फोटो वाले चूड़ा सेट की भी डिमांड काफी है।


साड़ियों की दुकानों में उमड़ रही भीड़, हो रही जमकर खरीदारी

करवाचौथ को लेकर सबसे ज्यादा साड़ियों की दुकानों में भीड़ उमड़ रही है। सुभाष बाजार स्थित ओमर ब्रदर्स के संचालक राजेंद्र कुमार ओमर उर्फ राजू ओमर ने बताया कि फैंसी, बनारसी, एचओ सिल्क, शिफान, पोजिशन प्रिंट, रजवाड़ी, जयपुरी साड़ी की इस त्योहार में जमकर खरीदारी महिलाएं कर रही हैं। जो एक हजार से छह हजार तक है। वहीं लहंगा जोधपुरी पांच हजार, कली लहंगा आठ हजार का बिक रहा है।