Move to Jagran APP

शंखनाद के बाद निकली कंस वध यात्रा

संवाद सहयोगी, मौदहा (हमीरपुर) : एक सप्ताह से मौदहा कस्बे में विवादों से घिरा कंस वध मेला सोम

By JagranEdited By: Published: Mon, 01 Oct 2018 11:24 PM (IST)Updated: Mon, 01 Oct 2018 11:24 PM (IST)
शंखनाद के बाद निकली कंस वध यात्रा
शंखनाद के बाद निकली कंस वध यात्रा

संवाद सहयोगी, मौदहा (हमीरपुर) : एक सप्ताह से मौदहा कस्बे में विवादों से घिरा कंस वध मेला सोमवार को भारी सुरक्षा व जनप्रतिनिधियों की अगुवाई में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। शोभायात्रा जैसे ही देवी चौराहा स्थित अलाव मैदान से घूमकर वापस गुड़ाही बाजार पहुंची, मेला प्रेमियों की भीड़ उमड़ पड़ी और गाजे बाजे के साथ ऐतिहासिक मीरा तालाब में नागनाथ लीला एवं कंस वध का आनन्द उठाया। शोभायात्रा की शुरुआत सदर विधायक अशोक ¨सह चंदेल ने दुंदुभी व शंखनाद के साथ कराई।

loksabha election banner

24 सितंबर को दो पक्षों में विवाद होने के चलते आयोजित होने वाला कंस वध मेला टल गया था। सोमवार को निकाली गई शोभायात्रा के मार्ग में चप्पे चप्पे पर अ‌र्द्धसैनिक बल, पीएसी, भारी पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी तैनात रहे। प्रशासन ने अलाव मैदान के चारों तरफ बैरीके¨डग कराई थी। क्षेत्र को चार भागों में बांटकर एडीजी लॉ एंड आर्डर एसएन साबत, डीआइजी मनोज तिवारी, डीएम अभिषेक प्रकाश व एसपी हेमराज मीना ने खुद निगरानी की। विवादित स्थल से शोभा यात्रा निकलने के बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली।

आखिरी तक डटे रहे भाजपाई

कस्बे के ऐतिहासिक कंस वध मेले में सोमवार को भारी संख्या में भाजपाई पहुंचे थे। सदर विधायक अशोक सिंह चंदेल ने समर्थकों के साथ उपस्थिति दर्ज कराई। वहीं सांसद पुष्पेंद्र ¨सह चन्देल, जिलाध्यक्ष संतविलास शिवहरे, चक्रपाणि त्रिपाठी, कल्लू ¨सह, कुलदीप निषाद, राजीव लोचन पालीवाल, रामदेव ¨सह, जगदीश प्रसाद व्यास, राजकुमार शुक्ला मेला संपन्न होने तक डटे रहे। राठ विधायक मनीषा अनुरागी, तिंदवारी विधायक बृजेश प्रजापति भी पहुंचे।

विधायक ने विवादित क्षेत्र में घुसने से रोका

सदर विधायक द्वारा मुख्य विमान का पूजा अर्चन करने के बाद जुलूस अपने मार्ग पर चलने लगा। विवादित क्षेत्र आने पर सदर एसडीएम अजीत परेश ने सदर विधायक के कान में कुछ कहा। तभी विधायक ने जनता को आगे बढ़ने से रोक दिया। साथ ही झांकियों को रास्ता दिलाने का इशारा किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.