बाल विज्ञान महोत्सव में बच्चों को दी जानकारी
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मे जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : पं. दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष मे जिला विज्ञान क्लब के तत्वावधान मे विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश की ओर से तीन दिवसीय जनपद स्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव के दूसरे दिन विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सीनियर एवं जूनियर वर्ग के लिये मौखिक वाद विवाद प्रतियोगिता, लिखित वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर व स्लोगन प्रतियोगिता तथा मात्र सीनियर वर्ग के लिये विज्ञान निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के बैनर तले आयोजित कार्यक्रम में मुख्यवक्ता के रूप मे उपस्थित वैज्ञानिक डा.ओपी गुप्ता ने अपने वैज्ञानिक व्याख्यान मे स्वनिर्मित प्रयोगों के माध्यम से विज्ञान के कठिन तथा जटिल नियमों व सिद्धांतों की जानकारी दी। इन प्रयोगों मे कबाड़ तथा घरेलू सामान का इस्तेमाल किया गया। इन प्रयोगों के माध्यम से उनके दैनिक जीवन मे उपयोगिता का उल्लेख करके समझाया गया। उन्होंने आर्किमीडीज का सिद्धान्त, उत्प्लावकता घनत्व, तैरने व डूबने की शर्त, हवा की उपस्थिति व उसका दाब, ²ष्टिभ्रम, आंख पर आधारित प्रयोग, उठने बैठने तथा चलने का विज्ञान, परावर्तन व अपवर्तन ,वैज्ञानिक माला तथा अभिकेन्द्र बल आधारित प्रयोगों का प्रदर्शन किया। इस मौके पर अध्यक्ष रवीन्द्र ¨सह, प्रधानाचार्या स्नेहा सचान व प्रधानाचार्य अभय पटेल ने भी बच्चों को संबोधित किया। कार्यक्रम संचालक लखनलाल जोशी, जलीस खान इस दौरान मुख्य रुप से अकबर अली, रावेन्द्र ¨सह,,अखिलेश शुक्ला, मुख्तार अहमद, शुरेश कुमार, बाबू राम, तलत सिद्दीकी ,नीना पाण्डेय, बाबूराम कनौजिया विवेक द्विवेदी, अर्पित त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे। समन्वयक डा. जीके द्विवेदी ने कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी।