मामूली बात को लेकर पति ने जमकर पीटा
संसू बिवार असुई गांव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। असुई निवासी मि
By JagranEdited By: Published: Wed, 08 Sep 2021 06:52 PM (IST)Updated: Wed, 08 Sep 2021 06:52 PM (IST)
संसू, बिवार : असुई गांव में मामूली बात को लेकर पति ने पत्नी की पिटाई कर दी। असुई निवासी महिला आरती देवी पत्नी धरमवीर सिंह का छोटा बच्चा रो रहा था। इस बात से नाराज धरमवीर ने आरती की जमकर पिटाई कर दी। महिला ने जानकारी मायके में दी है। जिस पर उसका भाई मौके पर आ गया। महिला ने पत्नी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कैमोखर गांव के शिवशंकर ने मामूली बात को लेकर पत्नी के साथ मारपीट की। महिला ने इसकी सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई कर जेल भेज दिया है। संसू
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें