विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यूपी में बेटे ने 85 साल के बुजुर्ग पिता को मार डाला, केसीसी लोन न मिलने से नाराज था

Published: Thu, 24 Sep 2026 10:59 AM (IST)

हमीरपुर में केसीसी लोन न मिलने से नाराज बेटे ने अपने 85 वर्षीय पिता की ईंट मारकर हत्या कर दी। ...और पढ़ें

बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

बेटे ने पिता की हत्या कर दी।

HighLights

  1. केसीसी लोन न मिलने पर बेटे ने पिता को मारा।

  2. हमीरपुर में 85 वर्षीय पिता की ईंट मारकर हत्या।

  3. आरोपी बेटे ने जुर्म कबूला, पुलिस ने किया गिरफ्तार।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। केसीसी से लोन न कराने पर नाराज प्रधान के छोटे भाई ने अपने ही पिता की सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी।

स्वजन ने गुरुवार की सुबह जब खून से लथपथ शव देखा तो वह दंग रह गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में आरोपित ने हत्या की बात स्वीकार की है। पुलिस ने आरोपित को हिरासत में ले लिया है।

सदर कोतवाली के पारा ओझी गांव निवासी ग्राम प्रधान शमशुद्दीन का पूरा परिवार एक साथ रहता है। ग्राम प्रधान ने बताया कि कई दिनों से उसका छोटा भाई रमजान मोहम्मद पिता से केसीसी से लोन कराने को कह रहा था। जिसका पिता विरोध कर रहे थे। बुधवार की रात ग्राम प्रधान घर में नही था।

घर के सभी लोग सो गए। तभी रात करीब तीन बजे ग्राम प्रधान के छोटे भाई मोहम्मद रमजान ने अपने 85 वर्षीय पिता नवाब अली के सिर में ईंट मारकर हत्या कर दी। सुबह जब स्वजन ने खून से लथपथ शव देखा तो उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की जांच पड़ताल शुरू कर दी है और आरोपित नवाब अली को भी हिरासत में ले लिया है। घटना से गांव में हलचल मची हुई है।

यह भी पढ़ें- देहरादून के क्लेमेनटाउन पत्नी हत्याकांड, पुलिस ने आरोपित पति धीरज पंवार को पकड़ा