देहरादून के क्लेमेनटाउन पत्नी हत्याकांड, पुलिस ने आरोपित पति धीरज पंवार को पकड़ा
क्लेमेनटाउन में पत्नी काजल की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित पति धीरज पंवार को पुलिस ने हिरासत में ले ...और पढ़ें

पुलिस ने हिरासत में लेकर की आरोपित से पूछताछ।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, देहरादून। क्लेमेनटाउन में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले आरोपित पति तक पुलिस के हाथ पहुंच चुके हैं। सूत्रों का दावा है कि पुलिस ने आरोपित पति को बुधवार को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ भी की है। पुलिस गुरुवार यानी आज हत्या के प्रकरण का खुलासा कर सकती है।
क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह आरोपित ने अपनी पत्नी काजल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वारदात के बाद आरोपित पति धीरज पंवार कंट्रोल रूम में खुद फोन कर इसकी सूचना देकर फरार हो गया था। तब से ही पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी।
आरोपित का अपनी पत्नी के साथ जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। मृतका सुभाषनगर स्थित सत्य साईं मंदिर के पास रह रही थी। मृतका का भाई घटनास्थल के पास ही रहता था। घटना के बाद से पुलिस आरोपित के फोन काल की लोकेशन खंगालकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही थी। बुधवार को पुलिस ने आरोपित पति धीरज पंवार को हिरासत में ले लिया।
