विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर से नोएडा जा रही स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से भरा धुआं, 40 यात्रियों को सुरक्षित निकाला

Published: Thu, 26 Nov 2026 03:07 PM (IST)

हमीरपुर में मौदहा से नोएडा जा रही स्लीपर बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं भर गया, जिससे करीब 40 यात्रियों में हड़कंप मच गया। चालक ने बस रोककर यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद दूसरी बस से उन्हें दिल्ली रवाना किया गया।

घटना की जानकर देती यात्री पारुल। जागरण

घटना की जानकर देती यात्री पारुल। जागरण

HighLights

  1. मौदहा-नोएडा बस में शॉर्ट सर्किट से धुआं भरा।

  2. हमीरपुर में 40 यात्रियों ने बचाई जान।

  3. दूसरी बस से यात्रियों को दिल्ली भेजा गया।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। मौदहा से नोएडा जा रही स्लीपर बस में बुधवार की शार्टसर्किट से धुआं भर गया। हादसा हमीरपुर के ईदगाह के पास हुआ। इससे यात्रियों में हलचल मच गई। चालक ने बस रोककर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया लेकिन यात्रियों ने बस में आगे का सफर करने से इनकार कर दिया। दूसरी बस की व्यवस्था कराने को लेकर यात्रियों की स्टाफ से नोंकझोंक भी हुई। देर रात सभी यात्रियों को दूसरी बस से दिल्ली रवाना किया गया।

स्लीपर बसों में हादसों की बढ़ती संख्या के बीच बीती रात हमीरपुर में भी बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मौदहा से करीब 40 सवारियां लेकर दिल्ली जा रही बस में शार्ट सर्किट की वजह से धुआं भरने लगा। यह हादसा हमीरपुर के कालपी चौराहा से आगे बढ़ने पर हुआ। यात्रियों ने धुआं भरते देखा तो शोर-शराबा करना शुरू कर दिया। चालक ने बस रोक दी, जिसके बाद यात्री एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए तेजी से नीचे उतर गया। बस के स्टाफ ने भी तब तक स्थिति को काबू में कर लिया था। लेकिन भयभीत यात्रियों ने बस में आगे का सफर करने से इंकार कर दिया।

बस में सफर कर रही मौदहा की पारुल वर्मा ने बताया कि वह परिवार के तीन सदस्यों के साथ नोएडा जाने को निकली थी। बस में एसी चालू थी। उन्होंने कूलिंग ज्यादा होने की वजह से एसी को बंद कराया। जैसे ही एसी बंद हुआ वैसे ही बस के अंदर धुआं भरने लगा। एसी बस होने की वजह से शीशे जाम थे। बाहर निकलने का एकमात्र गेट था।

जैसे ही यात्रियों ने शोर-शराबा किया वैसे ही चालक ने बस रोक दी और यात्री एक-दूसरे को धक्का मारते हुए नीचे भागने लगे। हालांकि इस दौरान किसी को कोई चोट नहीं आई। लेकिन अगर समय रहते बस न रुकती तो कुछ भी हो सकता था। देर रात तक यात्रियों की बस के स्टाफ से नोंकझोंक भी होती रही। यात्री दूसरी बस का इंतजाम कराए जाने की मांग करने लगे। देर रात दूसरी बस आने के बाद ही यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।