विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में सगाई वाले दिन चचेरे भाई ने फंदा लगाकर दी जान, परिवार में छाया मातम

Published: Thu, 15 Oct 2026 10:24 PM (IST)

हमीरपुर में बहन की सगाई वाले दिन एक चचेरे भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे परिवार की खुशियां ...और पढ़ें

प्रतीकात्मक तस्वीर।

प्रतीकात्मक तस्वीर।

HighLights

  1. चचेरे भाई पंकज सोनी ने सगाई वाले दिन आत्महत्या की।

  2. लखनऊ से आते समय जाम में फंसने से सगाई में नहीं पहुंचा।

  3. परिवार को घर में फंदे पर लटका मिला पंकज का शव।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बहन की सगाई वाले दिन ही चचेरे भाई ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना से पूरे परिवार में खुशियों की जगह चीत्कार गूंज उठी। युवक से फोन पर बात न होने पर स्वजन जब घर पहुंचे तो उन्होंने फंदे पर लटका शव देखा। जिससे उनके होश उड़ गए।

स्वजन ने बताया कि युवक लखनऊ में रहकर जाब करता है और 13 अक्टूबर की रात वह सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निकला था। लेकिन जाम में फंसने के कारण उसे देर हो गई और उसने सगाई कार्यक्रम में आने से मना कर दिया और जब देखा तो शव फंदे पर लटका हुआ था।

सदर कोतवाली के मोहल्ला लक्ष्मीबाई पार्क पटेल नगर निवासी 35 वर्षीय पंकज सोनी ने घर सूना पाकर फंदा लगा जान दे दी। दिवंगत के भाई छोटे भाई अनूप कुमार सोनी ने बताया कि पारिवारिक चाचा की बेटी की 14 अक्टूबर को सगाई थी। जिसमें शामिल होने के लिए पूरा परिवार 13 अक्टूबर की सुबह ही मुस्करा चला गया था। वहीं सगाई कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पंकज भी लखनऊ से 13 अक्टूबर की रात करीब दो बजे मुस्करा आने के लिए निकला था।

रात में जाम में फंसने के कारण वह 14 अक्टूबर की दोपहर रानी लक्ष्मीबाई स्थित कमरे पहुंचा। अनूप ने बताया कि भाई ने उसे फोन करके कार्यक्रम में आने से मना कर दिया। गुरुवार सुबह भाई का फोन न उठने पर वह चाचा रामजीवन व पिता रामनारायण सोनी के साथ हमीरपुर स्थित घर पहुंचे।

सुबह करीब 10 बजे घर में पंकज का शव फंदे से लटका मिला। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। अनूप ने बताया कि उनके माता-पिता मुस्करा गांव में रहते हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- कानपुर-हमीरपुर हाईवे पर लगा 15 किमी लंबा जाम, घंटों फंसे रहे मरीज और स्कूली बच्चे