विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में 18 फीट गहरे तालाब में कूदकर सीमेंट कारोबारी ने की आत्महत्या, बाथरूम में मिला सुसाइड नोट

Published: Tue, 06 Oct 2026 10:02 AM (IST)

हमीरपुर के राठ कस्बे में एक सीमेंट कारोबारी ने देवरिया तालाब में कूदकर आत्महत्या कर ली। बाथरूम में मिले सुसाइड ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हमीरपुर के राठ में सीमेंट कारोबारी ने की आत्महत्या।

  2. देवरिया तालाब में कूदकर दी जान, सीसीटीवी में कैद।

  3. बाथरूम में मिला सुसाइड नोट, परिजनों में मचा कोहराम।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। राठ कस्बे के पठानपुरा जलालपुर रोड निवासी सीमेंट व्यापारी ने मंगलवार तड़के देवरिया तालाब में छलांग लगाकर जान दे दी। 18 फीट गहरे तालाब के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में युवक तालाब में छलांग लगाते हुए दिखाई दिया। बाथरूम में सुसाइड नोट मिलने के बाद स्वजन ने तालाब पर पहुंचकर खोजबीन शुरू की। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया।

पठानपुरा जलालपुर रोड निवासी 30 वर्षीय भूपेंद्र कुमार पुत्र कामता राजपूत सीमेंट का व्यापार करते थे। मंगलवार सुबह करीब चार बजे उन्होंने जलालपुर रोड स्थित देवरिया तालाब में छलांग लगा दी।

सुसाइड नोट में लिखे थे यह शब्द

सुबह उनकी पत्नी निधि बाथरूम में गईं तो वहां उन्हें एक सुसाइड नोट मिला। इसमें लिखा था कि वह तालाब में मिलेगा, उसे माफ कर देना और आप लोग परेशान मत होना। नोट पढ़ते ही पत्नी की चीख निकल पड़ी। जानकारी होने पर स्वजन तालाब की ओर पहुंचे और युवक की तलाश की

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

तालाब के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पर भूपेंद्र तालाब में छलांग लगाते दिखाई दिए। इसके बाद स्वजन और पुलिस ने तलाश शुरू की। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को मृत अवस्था में तालाब से बाहर निकाला गया।

मृतक के भाई दीपेंद्र कुमार ने बताया कि भूपेंद्र सीमेंट का व्यापार करते थे। वह अपने पीछे पांच माह की मासूम पुत्री छोड़ गए हैं। पति की मौत से पत्नी निधि और मां राजकुमारी रो-रोकर बेहाल है।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में दिव्यांग बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या, खेत से निकलने के विवाद में सब्बल से पीटकर मार डाला