हमीरपुर में सांड़ ने बाइक सवार युवक के सीने में घुसाई सींग, दोनों की गई जान
हमीरपुर में जलालपुर-कदौरा मार्ग पर बेतवा पुल के पास एक सांड़ ने बाइक सवार 18 वर्षीय अभिषेक पर हमला कर ...और पढ़ें

इस फोटो को AI के माध्यम से तैयार किया गया है।
HighLights
हमीरपुर में सांड़ के हमले से बाइक सवार युवक की मौत।
जलालपुर-कदौरा मार्ग पर बेतवा पुल के पास हुई घटना।
हमलावर सांड़ की भी टक्कर के बाद मौके पर मौत।
जागरण संवाददाता, हमीरपुर। जलालपुर-कदौरा मार्ग पर शुक्रवार शाम बेतवा पुल से जा रहे बाइक सवार युवक पर सांड़ ने हमला कर दिया। सीने में सींग घुसने से घायल 18 वर्षीय अभिषेक को स्वजन जिला अस्पताल ले गए, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।
उधर, हमला करने के बाद सांड़ ने भी दम तोड़ दिया। ग्रामीणों ने बताया कि चलती बाइक से टक्कर में सांड़ के सिर में गंभीर चोट आई, जो उसके मृत्यु की वजह बन गई।
यह भी पढ़ें- क्रेडिट कार्ड और ज्वेलरी खरीद के नकद भुगतान पर आयकर विभाग की पैनी नजर; बैंकों से मांगी 6 महीने की रिपोर्ट
बड़े भाई प्रेमनारायण ने बताया कि सांड की सींग अभिषेक के सीने में घुसने से वह चलती बाइक समेत सड़क पर गिरकर गंभीर घायल हो गया था।
