विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर नाव हादसा: यमुना में डूबे छह लोगों का 10 घंटे बाद भी नहीं मिला सुराग, गांव में मातम

Published: Thu, 07 May 2026 07:12 AM (IST)

हमीरपुर के कुतुपुर पटिया गांव में यमुना नदी में नाव पलटने से पांच मासूम बच्चों सहित छह लोग अभी भी ...और पढ़ें

लापता हुए छह लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जागरण

लापता हुए छह लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा। जागरण

HighLights

  1. यमुना में नाव पलटने से छह लोग लापता।

  2. लापता लोगों में पांच मासूम बच्चे शामिल हैं।

  3. एसडीआरएफ टीम द्वारा यमुना में तलाश जारी।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। बुधवार की कूतुपुर पटिया गांव में नाव डूबने से पांच मासूम बच्चों समेत लापता हुए छह लोगों का अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं देर रात डीआईजी बांदा राजेश एस ने भी घटना स्थल पहुंचकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। इस घटना से पूरे गांव में मातम छाया हुआ है।

बुधवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कुरारा थाने के कुतुपुर पटिया गांव में मासूम बच्चों और ग्रामीणों से भरी नाव यमुना नदी में पलट गई थी। नाव में कुल नौ लोग सवार थे। जिसमे तीन लोग सुरक्षित निकाल लिए गए थे वहीं पांच मासूम बच्चों समेत छह लोग अभी भी लापता हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर सदर विधायक डा.मनोज प्रजापति भी देर रात घटना स्थल पहुंचे थे और ग्रामीणों को हर संभव मदद और लापता लोगो की शीघ्र तलाश का भरोसा दिया था।

यह भी पढ़ें- हमीरपुर में बड़ा हादसा: यमुना में नाव पलटने से 9 लोग डूबे, 3 सुरक्षित बाहर निकाले; 6 की तलाश जारी

वहीं देर रात बांदा से आए डीआईजी राजेश एस भी घटना स्थल पहुंचे और वहां का निरीक्षण कर सबंधित टीम और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए है। घटना के करीब दस घंटे बीतने को हैं लेकिन अभी तक लापता लोगों की तलाश नहीं हुई है। यमुना में एसडीआरएफ की टीम लगी हुई है।

लापता लोगों की तलाश के लिए जाल भी डाला गया है, लेकिन अभी कोई सफलता नहीं मिली है। वहीं इस घटना से लापता हुए मासूम बच्चों समेत अन्य लोगों के स्वजन बेहाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है। घर छोड़कर लोग रातभर नदी किनारे डेरा जमाए बैठे रहें हैं।