विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हमीरपुर में डंपर की टक्कर के बाद 50 मीटर तक घिसटती चली गई बाइक, बैंक कर्मी की मौत

Published: Tue, 08 Sep 2026 04:14 PM (GMT+05:30)

हमीरपुर में एचडीबी बैंक के फाइनेंसर दीपांशु शुक्ला की डंपर की टक्कर से मौत हो गई। डंपर ने उनकी बाइक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हमीरपुर में डंपर की टक्कर से बैंक कर्मी की मौत।

  2. डंपर ने बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, हेलमेट टूटा।

  3. पुलिस ने डंपर जब्त किया, चालक फरार, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, हमीरपुर। एचडीबी बैंक में कार्यरत कर्मी की गांव वापस लौटते समय मौरंग से भरे डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी और करीब 50 मीटर तक बाइक घसीटते हुए ले गया।

इस घटना में बाइक सवार बैंक कर्मी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना के समय बाइक सवार बैंककर्मी हेलमेट भी लगाए था। जो घटना के बाद चकनाचूर हो गया। इस घटना से मृतक के स्वजन बेहाल हैं।

थाना क्षेत्र बिवांर के बांधुर बुजुर्ग गांव का 25 वर्षीय युवक दीपांशु शुक्ला पुत्र राजू शुक्ला हमीरपुर में एचडीबी बैंक में फाइनेंसर के पद पर कार्यरत थे। सोमवार की रात करीब आठ बजे वह हमीरपुर से अपनी बाइक से वापस गांव लौट रहे थे।

तभी कस्बा बिवांर से दो किलोमीटर दूर बिवांर-जलालपुर मार्ग में बड़ी पुलिया के पास जलालपुर की ओर से मौरंग भरे डंपर ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक डंपर के नीचे घुस गई, जिसकेब बाद डंपर चालक बाइक को करीब 50 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। जिससे सवार बैंक कर्मी गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया।

राहगीरों ने स्वजन को सूचना दी है। मौके पर पहुंचे स्वजन घायल को निजी वाहन से बिवांर तक लाए। फिर एंबुलेंस में घायल को लादकर सदर चिकित्सालय ले गए। सदर चिकित्सालय में डाक्टर ने उसे देखकर मृत घोषित कर दिया। मृतक दो भाइयों में सबसे छोटा था।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि डंपर को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ा करा लिया गया है। चालक फरार हो गया है। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर चालक की तलाश कर कार्रवाई की जाएगी। घटना के समय बैंक कर्मी हेलमेट पहने हुए थे, जो घटना के दौरान चकनानूचर हो गया।

यह भी पढ़ें- Delhi PG हादसे में बुझ गया औरैया के घर का चिराग, शव पहुंचा तो फूट पड़ा परिवार, छोटी बहन ने दी भाई को मुखाग्नि