राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा ने मारी बाजी, मिला सम्मान
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा ने मारी बाजी लखनऊ में हुईं सम्मानित
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गरिमा ने मारी बाजी, मिला सम्मान
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : कला क्राफ्ट पपेट्री का उपयोग कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के विषय संबंधी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन लखनऊ में किया गया। जिसमें सुमेरपुर ब्लाक के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिकरी (कंपोजिट) की सहायक अध्यापिका गरिमा सिंह ने पुरस्कार पाकर जिले का नाम रोशन किया है। यह कार्यक्रम राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ में हुआ। टीएलएम में बिना खर्च के सहायक सामग्री को तैयार करना और उसे विधा के साथ पढ़ाने का जतन प्रदेश स्तरीय निर्णायक मंडल के द्वारा सराहा गया।
एससीईआरटी (राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद लखनऊ) द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय आर्ट क्राफ्ट पपेट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के फाइनल राउंड में जिले की शिक्षिका गरिमा सिंह शामिल हुई। उन्होंने बताया कि यह प्रतियोगिता तीसरे राउंड की कराई गई थी। प्रथम राउंड में यह प्रतियोगिता जिले के डाइट में हुई थी। वहां से चयनित प्रतिभागियों का दूसरे राउंड में चयन आनलाइन माध्यम से किया गया। चयनित प्रतिभागियों को एससीईआरटी बुलाया गया। निर्णायक मंडल के समक्ष तीसरे राउंड का प्रस्तुतीकरण हुआ एवं टीएलएम निर्माण और प्रयोग दर्शाता दो मिनट के टीएलएम वीडियो का भी प्रेजेंटेशन भी किया गया। अंत में उच्च प्राथमिक स्तर के गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान विषय के लिए प्रतिभागियों का अंतिम चयन किया गया। जिसमे गणित विषय के लिए हमीरपुर से गरिमा सिंह का चयन किया गया। चयनित प्रतिभागियों को संयुक्त शिक्षा निदेशक अजय सिंह ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। शिक्षिका को पुरस्कार मिलने पर बीएसए कल्पना जायसवाल समेत खंड शिक्षा अधिकारी ने भी उन्हें बधाई दी है।