मार्ग दुर्घटनाओं में चार घायल
मौदहा : क्षेत्र में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग लहूलुहान हो गए। जिन्हें राहगीर
मौदहा : क्षेत्र में हुई अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग लहूलुहान हो गए। जिन्हें राहगीरों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर एक की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
क्षेत्र के ग्राम भरखरी निवासी संतोष की पत्नी सावित्री (30) अपने रिश्तेदार राकेश के साथ बाइक में कस्बे से घर जा रही थी। तभी रास्ते में बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इससे दोनों गिरकर लहूलुहान हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर राकेश की हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए, रेफर कर दिया। वहीं भवानी शेखर पुत्र मुन्नालाल निवासी चरखारी जनपद महोबा सिचौली पुरवा रिश्तेदारी में आया था। वह वापस बाइक से जा रहा था।तभी अचानक उसकी बाइक सड़क पर गिर गई। इससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार तीसरी घटना में छोटेलाल निवासी कुनेहटा भी एक सड़क दुर्घटना में गिरकर घायल हो गया। इसे भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।