पूर्व विधायक सड़क दुर्घटना में घायल, हालत गंभीर
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बाइक द्वारा अपने गांव से वापस मुख्यालय अपने घर लौट रहे पूर्व विधा
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : बाइक द्वारा अपने गांव से वापस मुख्यालय अपने घर लौट रहे पूर्व विधायक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी परिजनों को सोशल मीडिया के माध्यम से हो सकी। जिसके बाद परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल पूर्व विधायक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर लोगों का तांता लगना अस्पताल में शुरू हो गया।
जनता पार्टी के गठन के बाद पार्टी के सबसे पहले जिलाध्यक्ष व पार्टी के सबसे पहले विधायक रहे ओमकार नाथ द्विवेदी (70) रविवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां उनकी हालत को नाजुक बताई जा रही है। गौरतलब हो कि ओमकार नाथ द्विवेदी फतेहपुर जिले के दपसौरा गांव निवासी है। प्रतिदिन की तरह वह रविवार की देर शाम अपने पैतृक गांव से मुख्याल के विवेक नगर मोहल्ला स्थित अपने आवास बाइक द्वारा लौट रहे थे। तभी रास्ते में अश्वारमऊ थाना चांदपुर जनपद फतेहपुर के पास किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और यह लहूलुहान हालत में सड़क में गिर गए। आने जाने वाले लोगों ने घायलअवस्था में सड़क में पड़ा देखा तो इसकी खबर सोशल मीडिया में की। वहीं घटना की जानकारी जैसे ही परिजनों को मिली। आनन फानन में मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें लाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। चिकित्सकों ने उनकी हालत नाजुक बताई है। घटना की सूचना मिलने पर अस्पातल में देखने वालों का तांता जमा रहा। वहीं समाजसेवी विजय द्विवेदी, भाजपा नेता यतीश चंद्र द्विवेदी, लक्ष्मीरतन साहू, कमलेंद्र ¨सह सहित तमाम लोग उन्हें देखने पहुंचे।