पूर्व सीएम ने युवा वैज्ञानिक को किया सम्मानित
संसू इंगोहटा एक मजदूर का बेटा जिसने राष्ट्रीय विज्ञान मेला में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
संसू, इंगोहटा : एक मजदूर का बेटा जिसने राष्ट्रीय विज्ञान मेला में प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कई प्रकार की खोज करने वाले ऐसे युवा वैज्ञानिक की प्रतिभा को देखकर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश सिंह यादव ने उसे लखनऊ में प्रमाणपत्र के साथ प्रतीक चिन्ह देकर उसका उत्साह वर्धन किया।
मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सम्मान पाकर जहां युवा वैज्ञानिक अमन धुरिया गदगद हैं वहीं उसके परिवार के लोग भी बेहद खुश हैं। गांव, कस्बा तथा जनपद भी इस होनहार छात्र की उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं। गौरतलब है कि इंगोहटा निवासी ओमप्रकाश धुरिया का पुत्र अमन धुरिया वर्तमान में राठ के चित्रगुप्त इंटर कॉलेज में अध्ययनरत है। विज्ञान के प्रति बेहद लगाव तथा इस क्षेत्र में कम उम्र में ही कई प्रयोगों के जरिए सफलता हासिल करने पर उसे कई महत्वपूर्ण सम्मान मिल चुके हैं।