प्यार करने का संदेश देकर लौटे विदेशी सैलानी
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विदेशी जत्था शनिवार को शहर के मेहेर बाबा मंदिर पहुंचा। जत्
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : विदेशी जत्था शनिवार को शहर के मेहेर बाबा मंदिर पहुंचा। जत्थे में शामिल 11 विदेशी सैलानियों ने सबसे पहले मंदिर में बाबा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।
कनाडा से आई मेरी ने बताया कि बाबा ने हमीरपुर को अपना हृदय कहा था। जिसको लेकर वह यहां पर आईं और उन्होंने बाबा के दर्शन किए। उनके साथ फ्रांस, अमेरिका, स्पेन, कनाडा के लोग आए हुए थे। विदेशी सैलानियों के जत्थे ने संगम तट पहुंचकर वहां का भी नजारा देखा और शहर के कई प्रमुख स्थानों में भ्रमण किया। फ्रांस से आईं मेरी, मार्क, जेम्स राल, अमेरिका की चेरी, तुर्की के हसन ने यहां के लोगों को आपस में प्यार से रहने का भी संदेश दिया।
नमस्कार के साथ लोगों का किया अभिवादन : विदेशी सैलानियों के जत्थे ने शहर के लोगों को नमस्कार के साथ अभिवादन किया। उन्होने यहां के लोगों के एक दूसरे से प्यार करने व साथ रहने का संदेश देते हुए रवाना हो गए। यह सैलानी यहां के लोगों से भी मिले और उनसे अपनी खुशियों को साझा किया। विदेशियों के आने की खबर जैसे ही लोगों को लगी तो उनके पास सेल्फी लेने वालों की भीड़ जमा हो गई। यह सैलानी डाक बंगले में ठहराए गए थे।