Move to Jagran APP

हाईवे पर हुई दो दुर्घटनाओं में पांच घायल, लगा जाम

संस भरुआ सुमेरपुर कानपुर-सागर हाईवे पर दो स्थानों में दो दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Nov 2021 07:01 PM (IST)Updated: Sat, 27 Nov 2021 07:01 PM (IST)
हाईवे पर हुई दो दुर्घटनाओं में पांच घायल, लगा जाम

संस, भरुआ सुमेरपुर : कानपुर-सागर हाईवे पर दो स्थानों में दो दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर घायल हो गए। जिन्हें सरकारी अस्पताल में उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। फैक्ट्री एरिया में खड़े डंपर में पीछे से आ रहा डंपर टकरा गया। वहीं नरायनपुर गांव में दो ट्रेलर आमने सामने भिड़ गए। जिसमें एक ट्रेलर डिवाइडर तोड़ हाईवे किनारे बने घर में घुस गया। घर के लोगों ने भागकर जान बचाई। जिससे हाईवे पर लंबा जाम लग गया। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने जाम खुलवाया।

loksabha election banner

फैक्ट्री एरिया में शनिवार सुबह पांच बजे हाईवे पर खड़े डंपर में पीछे से आया डंपर टकरा गया। जिसमें चालक 40 वर्षीय विमलेश नवासी रनिया कानपुर देहात केबिन में फंस कर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने कटर से केबिन कटवा घायल चालक को बाहर निकाला। राठ अस्पताल से उसे चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उसे कानपुर भेजा गया। वहीं दूसरी घटना नरायनपुर गांव में हुई। यहां एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे डिवाइडर मे चढ़कर खड़े ट्रैक्टर को क्षतिग्रस्त कर मकान में जा घुसा। मकान में अंदर सो रही 45 वर्षीय महिला राजकली पत्नी झंडू यादव गंभीर घायल हो गई। जबकि सपा नेता जीत यादव का ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेलर चालक 24 वर्षीय मूलचंद्र निवासी अंजना भैरवपुर जिला फतेहपुर व 35 वर्षीय लक्ष्मण निवासी अज्ञात भी घायल हुए। लक्ष्मण को जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है।

डेढ़ घंटे लगा रहा जाम

दुर्घटना के चलते हाईवे पर जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने ट्रेलर को हाईवे में एक ओर करा डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद यातायात खुलवाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.