किसान ने अपने खेत में बनाई अस्थाई गोशाला, बंद किए गोवंश
. सुमेरपुर थाना क्षेत्र के बांकी गांव में पति ने महिला के
संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : ग्राम पंचायत बिरखेरा में अन्ना गोवंश से परेशान किसानों की समस्या को प्रशासन नहीं निजात दिला पाया तो एक किसान ने इसका बीड़ा उठाया। किसान अशोक यादव ने अपने डेढ़ बीघा खेत में अस्थाई गोशाला बनाकर गांव के सभी अन्ना मवेशियों को बंद कर प्रशासन को आईना दिखा दिया है। किसान ने अब इन मवेशियों के लिए भूसा मुहैया कराने की मांग की है।
ग्राम पंचायत बिरखेरा में अशोक यादव से पहले ग्राम प्रधान ने गांव की एक खाली पड़ी जमीन पर अस्थाई गोशाला बनवाई थी। जमीन विवादित होने के कारण अदालत के आदेश पर प्रधान ने तारबाड़ी हटवा दी थी। इससे फिर से अन्ना समस्या से लोग परेशान हो उठे। रोजाना रात दिन खेत में रखवाली करनी पड़ती थी। इससे आजिज होकर किसान अशोक यादव ने अपनी डेढ़ बीघा जमीन पर अस्थाई गोशाला बनाकर एक सैकड़ा से अधिक अन्ना मवेशियों को बंद कर दिया है। किसान ने प्रशासन से इस अस्थाई बाड़े में बंद मवेशियों के लिए भूसे की मांग की है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बिदा प्रसाद कुशवाहा ने किसान द्वारा अस्थाई बाड़े का निर्माण कराने की बात कबूल करते हुए कहा कि इसने अपने निजी खेत पर बाड़ा बनाकर अन्ना गोवंश बंद करके किसानों को राहत पहुंचाई है।