पुलिस सुरक्षा में हुआ शव का परीक्षण
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : रविवार की दोपहर यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला क
जागरण संवाददाता, हमीरपुर : रविवार की दोपहर यमुना पुल से नदी में छलांग लगाने वाली महिला के शव का मंगलवार की दोपहर पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम हुआ। कोतवाली प्रभारी शैल कुमार ¨सह के साथ महिला दरोगा संगीता यादव, अनुपमा तिवारी समेत भारी पुलिस बल पीएम हाउस में तैनात रहा। वहीं दो सदस्यीय डाक्टरों की टीम ने महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसकी वीडियो रिकार्डिग भी की गई।
थाना चांदपुर के ग्राम औरा निफ्सी गांव निवासी उमा पत्नी (23) पत्नी मुकेश उर्फ बब्बू ने रविवार की दोपहर यमुना पुल से छलांग लगा दी थी। 24 घंटे के बाद सोमवार को नदी में उसका शव उतराता मिला था। शव को कब्जे में लेते समय परिजनों का पुलिस के बीच काफी हंगामा भी हुआ था। उसके बाद महिलाओं ने शव को पुलिस से छीनकर आधा किमी तक शव को ले गई थी। महिलाएं शव को हाईवे पर रखकर जाम लगाना चाहती थी। लेकिन पुलिस ने घेरकर शव कब्जे में कर लिया था। पुलिस रात में ही महिला के शव का पोस्टमार्टम कराना चाहती थी। लेकिन परिजन इस पर तैयार नहीं हुए। जिस पर मंगलवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें भारी पुलिस बल तैनात रहा। महिला पुलिस भी मौके पर उपस्थित रहे। हंगामे के बाद पुलिस किसी भी प्रकार की कोई गलती नहीं करना चाहती थी। कोई हंगामा न हो इसके लिए पर्याप्त पुलिस बल लगा रहा।
अपने घर की इकलौती थी उमा
मुकेश की पत्नी उमा अपने घर की इकलौती बेटी थी। बेटी की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों का कहना था कि उसकी पुत्री की मारपीट कर पुल से फेंककर हत्या की गई है। शहर कोतवाल शैल कुमार ¨सह के द्वारा परिजनों को पूरा आश्वासन दिया गया है। जो भी तहरीर वह देंगे उसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस ने शव को कराया बार्डर पार
कोतवाल शैल कुमार ¨सह व उनकी टीम ने महिला के शव को यमुना पुल के पार तक भेजने का काम किया। ताकि दोबारा पीएम के बाद शव को हाईवे में रखकर कोई हंगामा न कर सके। पुलिस टीम शव के पीछे पीछे चलती रही। जैसे ही शव वाहन यमुना पुल के पार पहुंच गया वैसे ही पुलिस ने चैन की सांस ली और वापस आ गई।