आर्थिक तंगी के चलते वृद्ध ने जान दी
संवाद सूत्र, कुरारा : कुरारा थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी सैयद्दीन (60) पुत्र स्व. रामाधार न
संवाद सूत्र, कुरारा : कुरारा थाना क्षेत्र के सरसई गांव निवासी सैयद्दीन (60) पुत्र स्व. रामाधार ने आर्थिक तंगी के चलते देर रात अपने घर के खप्पर की बल्ली पर रस्सी डालकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने बताया वह दूसरी बेटी की शादी करने के लिए परेशान रहते थे। इस कारण यह कदम उठाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक सैयद्दीन के दो पुत्रियां अनीता और सुनीता हैं। जिसमें दो वर्ष पूर्व उसने बड़ी बेटी अनीता की शादी जालौन जनपद के कदौरा ब्लाक के हांसा गांव में पूरी धन-दौलत बटोर कर कर दी थी। अब दूसरी लड़की सुनीता 20 भी सयानी हो रही थी। उसके पास मात्र दो बीघा जमीन है। जैसे तैसे उसी से अपना गुजर बसर करता था। वहीं उस पर प्रकृति की मार अलग से पड़ी। इस बार उसने अपने खेत मे तिल की फसल बोई थी जोकि अधिक बारिश होने के चलते सड़ गई। जिससे वह कुछ अधिक परेशान रहने लगा था। उसकी पत्नी की मौत एक वर्ष पूर्व हो चुकी है। बेटी सुनीता ने बताया कि मंगलवार सुबह जब पिता को फांसी पर लटके देखा तो उसके होश उड़ गए और वो चिल्ला कर रोने लगी। शोर सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंच गए। इसे बाद पुलिस को सूचना दी गई। सब इंस्पेक्टर गोपाल दुबे द्वारा शव को फांसी से उतरवा कर पंचनामा भरा गया। इसके बाद जिला मुख्यालय पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।