मां महेश्वरी मंदिर में भक्तों की रही भीड़
संवाद सूत्र, जलालपुर : क्षेत्र के मां महेश्वरी 52 सिद्ध पीठों में 22वां स्थान बुंदेलखंड का बीहड़ क्ष्
संवाद सूत्र, जलालपुर : क्षेत्र के मां महेश्वरी 52 सिद्ध पीठों में 22वां स्थान बुंदेलखंड का बीहड़ क्षेत्र में बेतवा नदी किनारे बसा भेड़ी डांडा गांव में मां महेश्वरी देवी का स्थान है।
बताते चलें कि यह स्थान हजारों वर्ष पुराना है। यहां पर जंगल था तभी तभी यहां पर हजारों वर्ष पूर्व ¨भड ऋषि आए ऋषि के द्वारा ही भेड़ी गांव पड़ा। बुजुर्गों ने बताया कि मां सती के शरीर के 52 टुकड़े हुए थे। जिसमें 22 वां टुकड़ा, भेड़ी डांडा में गिरा था। जो मां महेश्वरी देवी के नाम से जाना जाता है। यह स्थान हमीरपुर से 50 किमी दूर स्थित है। हमीरपुर से ¨बवार जलालपुर से होते हुए भेड़ी डांडा गांव स्थित है। मां महेश्वरी विकास समिति के कार्यालय प्रभारी अशोक ¨सह ने बताया कि विधवा मां भक्त महिला ने मां से मांगा की मेरे लड़कों की नौकरी लग जाए तो मै एक माह का वेतन दे दूंगी। कुछ महीनों बाद महिला मां भक्त के लड़कों को आर्मी में नौकरी मिल गई। ऐसे कई जीते जागते उदाहरण है। पांच सोमवार मां के दरबार में आने से आंखों की रोशनी की प्राप्ति होती है। मां भक्तों के द्वारा हवन, पूजन, देवीगीत, अचरी, भजन, निरंतर चलता है। इस मौके पर बब्बू महाराज, विनय द्विवेदी, संतोष मिश्रा, बंश गोपाल द्विवेदी, रोहित तिवारी आदि मौजूद रहे। मंदिर में कराया गया भंडारा का आयोजन
क्षेत्र के मां महेश्वरी देवी में हजारों मां भक्तों ने वेतवा नदी में स्नान किया। भक्त रामजीवन अवस्थी, ग्राम रिठारी थाना कुरारा ने 11 गांवों में मुनादी करा कर भंडारा किया। इस मौके पर हजारों भक्तों ने दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया। रामसजीवन अवस्थी ने बताया कि ये माता रानी की कृपा से मेरी मनोकामना पूरी हुई है। जिससे भंडारे का आयोजन किया गया है।