Move to Jagran APP

हमीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- कार्यकर्ताओं के सम्मान के बिना मेरा सम्मान अधूरा हैं

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रविवार को हमीरपुर पहुंचे। जहां उन्हाेंने श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में आधा घंटे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक भी की है।

By Jagran NewsEdited By: Nitesh MishraPublished: Sun, 30 Oct 2022 04:05 PM (IST)Updated: Sun, 30 Oct 2022 04:05 PM (IST)
हमीरपुर में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले- कार्यकर्ताओं के सम्मान के बिना मेरा सम्मान अधूरा हैं
हमीरपुर में सूरजपुर स्थित गोशाला में गाय को गुड़-चना खिलाते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य।

हमीरपुर, जागरण संवाददाता। मुख्यालय पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज  में आधा घंटे जनप्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। उसके बाद वह पार्टी कार्यालय पहुंचे।

loksabha election banner

जहां पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। डेढ़ घंटे कार्यकर्ताओं व जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया कहा कि कार्यकर्ताओं के सम्मान बिना उनका सम्मान अधूरा हैं।

कार्यालय से मुख्यालय के सूरजपुर स्थित अस्थाई गोशाला पहुंच निरीक्षण किया और गुड़ केला खिला गोपूजन भी किया है। वहां कलेक्ट्रेट पहुंच स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा लगाए गए 28 स्टालों का अवलोकन किया।

उप मुख्यमंत्री ने बल्नी डेयरी की डायरेक्टर उमाकांती से मिल उनके प्रयासों की सराहना की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक की है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.