Move to Jagran APP

गंदे तालाबों का पानी साफ करेगी कंबोडिया मछली

संवाद सहयोगी भरुआ सुमेरपुर तालाबों की गंदगी साफ करके पानी को साफ सुथरा बनाने के लिए

By JagranEdited By: Published: Fri, 28 Aug 2020 11:21 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 06:09 AM (IST)
गंदे तालाबों का पानी साफ करेगी कंबोडिया मछली
गंदे तालाबों का पानी साफ करेगी कंबोडिया मछली

संवाद सहयोगी, भरुआ सुमेरपुर : तालाबों की गंदगी साफ करके पानी को साफ सुथरा बनाने के लिए ब्लाक की 12 से ज्यादा ग्राम पंचायतों के गंदे तालाबों को चिह्नित करके कंबोडिया मछली डाली गई है। इसके पानी में रहने के चार माह बाद तालाब का गंदा पानी साफ सुथरा हो जाएगा। इसके बाद पानी प्रयोग में आने लगेगा।

loksabha election banner

विकास खंड क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुंडौरा, बांकी, पलरा, चंदपुरवा बुजुर्ग बिलहड़ी, सौखर, हेलापुर, चंदौखी आदि गांवों के 14 गंदे तालाबों को चिह्नित करके मत्स्य विभाग की ओर से मुहैया कराई गई कंबोडिया मछली को डलवाया गया है। विशेष प्रजाति की यह मछली तालाबों की गंदगी साफ करती है। इसके चार माह तक पानी में रहने के बाद तालाबों का पानी साफ हो जाएगा। इस पानी को लोग गंदगी की वजह से अभी छूना भी नहीं पसंद करते है। वहीं पानी कुछ दिनों के बाद उपयोग में आने लगेगा। सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि यह तालाब में करीब चार सौ मछलियां डाली गई हैं। जिन तालाबों का रकबा कम है। उनमें कम बीज डाला गया है। तालाबों में मत्स्य आखेट (शिकार) न हो इसकी जिम्मेदारी प्रधानों को सौंपी गई है। तालाबों में मछली डालने का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इस मछली में विशेषता यह है कि इसको अलग से दाना देने की जरूरत नहीं पड़ती है। यह तालाब में उत्पन्न हुई गंदगी को खाकर अपना पेट भर लेती है। इसी वजह से तालाबों में उत्पन्न हुई गंदगी कुछ महीनों में स्वत: समाप्त हो जाती है।

प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष अवधेश कुमार यादव ने कहा, अगर सरकार की यह योजना धरातल में साकार हो गई तो ग्रामीणों तालाबों के पानी का उपयोग करने का मौका मिलेगा। मछली का आखेट न हो सके। इसके लिए पुख्ता इंतजाम कराए जा रहे हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.