हमीरपुर में 25 नवंबर से 34 केंद्रों पर होंगी बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों की परीक्षाएं
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत स्नातक व परास्नातक विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होंगी।

बुंदेलखंड यूनिवर्सिटी। स्रोत- आधिकारिक वेबसाइट
HighLights
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से होंगी शुरू।
हमीरपुर जनपद में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत होंगी स्नातक-परास्नातक स्तर की परीक्षाएं।
संवाद सूत्र, खड़ेही लोधन(हमीरपुर)। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2026-27 के अंतर्गत राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत संचालित स्नातक व परास्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों की विषम सेमेस्टर परीक्षाएं 25 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं।
परीक्षाओं को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में कुल 34 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा देने के लिए कई परीक्षार्थियों को लगभग 20 से 30 किलोमीटर तक की दूरी तय करनी पड़ेगी।
जनपद में बनाए गए 34 परीक्षा केंद्रों में ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय सरीला, जगतराज महाविद्यालय राठ, कमला देवी महाविद्यालय इटायल, मेहरवान महाविद्यालय जराखर, देशरानी महाविद्यालय जराखर, मेहर बाबा महाविद्यालय कुर्रा, पूरन रामप्रकाश दीक्षित महाविद्यालय गहरौली, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय कम्हरिया रोड चंडौत, अमर सिंह मेमोरियल महाविद्यालय कैमोखर, स्वर्गीय भवानीदीन शिक्षा प्रसार समिति चुरहा, शैलेश्वर उच्च शिक्षा संस्थान सरीला, उमाशंकर हरिनारायण महाविद्यालय रिहूंटा, सुंदरलाल शिवहरे महाविद्यालय मकरांव, सरस्वती विद्या पीठ महिला महाविद्यालय रागौल, राजकीय महाविद्यालय, केएल आदर्श महाविद्यालय मौदहा, बाबूराम महाविद्यालय विगहना, किशनू बाबू शिवहरे महाविद्यालय सिसोलर, ओम हरिहर महाविद्यालय कुंडौरा, राजकीय महाविद्यालय कुछेछा, युग चेतना महाविद्यालय सुमेरपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर, मां गौरा देवी महाविद्यालय हमीरपुर, स्वामी नागाजी बालिका डिग्री कालेज सुमेरपुर, राजकीय माडल महाविद्यालय सुमेरपुर, अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा, बाबा ध्यानीदास महाविद्यालय कालौली जार, हीरानंद पीजी कालेज बिवांर, हरपाल सिंह कन्या महाविद्यालय बिवांर, बुंदेलखंड नवोदय महाविद्यालय मुस्करा, श्री राजाराम महाविद्यालय मिश्रीपुर, रामकृष्ण महाविद्यालय कुरारा और रामरती नौबड़ा महिला महाविद्यालय कुरारा शामिल हैं।
6 नोडल परीक्षा केंद्र निर्धारित
परीक्षा संबंधी व्यवस्थाओं के संचालन के लिए ब्रह्मानंद महाविद्यालय राठ, राजकीय माडल कालेज सुमेरपुर, राजकीय महाविद्यालय मौदहा, राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर, राजकीय महिला महाविद्यालय हमीरपुर व अभिनव प्रज्ञा महाविद्यालय लोदीपुर निवादा को नोडल परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन्हीं केंद्रों के माध्यम से प्रश्नपत्रों का वितरण और परीक्षा के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को जमा कराने की व्यवस्था की जाएगी।